Assam : असम विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। यह फैसला पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में लिया गया है।
All India Trinamool Congress released its first list of 17 candidates for Assam Assembly elections pic.twitter.com/bimdWHPBvg
— ANI (@ANI) March 21, 2026
17 सीटों पर उतारे गए उम्मीदवार
TMC ने असम के अलग-अलग जिलों और आरक्षित सीटों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। पार्टी ने कोकराझार, धुबरी, गोलपारा, बोंगईगांव, बजाली, कामरूप, नलबाड़ी, तमुलपुर, दररांग, धेमाजी, तिनसुकिया और कछार जैसे जिलों की सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।
कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं :
- कोकराझार की बाओखुंगरी सीट से उदंगस्री नरजरारी
- धुबरी की बिलासीपारा से मोमिननुर इस्लाम
- गोलपारा की जलेस्वर सीट से आरिफ अख्तर अहमद
- बोंगईगांव की अभयापुरी से कौशिक रंजन दास
- बजाली सीट से कल्याणी कलिता
- कामरूप की चमरिया से दुलु अहमद
- नलबाड़ी की बारखेत्री से अमीरुल इस्लाम
- तमुलपुर की गोरेस्वर (ST) सीट से राजन चौहान
- धेमाजी की धेमाजी (ST) सीट से नरेंद्र कुमार पाव
- तिनसुकिया की डिगबोई सीट से जितेन नाग
- कछार की उद्धारबंद सीट से तपस दास
विभिन्न क्षेत्रों पर खास फोकस
TMC की यह पहली सूची ब्रह्मपुत्र घाटी, बोडोलैंड क्षेत्र और दक्षिणी असम (बराक घाटी) जैसे क्षेत्रों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। पार्टी ने ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जो स्थानीय मुद्दों और अपने-अपने समुदायों का बेहतर प्रतिनिधित्व कर सकें।
बीजेपी और कांग्रेस के सामने तीसरा विकल्प बनने की कोशिश
असम में TMC खुद को बीजेपी और कांग्रेस के मुकाबले एक मजबूत तीसरे विकल्प के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रही है। पार्टी का कहना है कि वह उन इलाकों में खास ध्यान दे रही है जहां जातीय और भाषाई विविधता ज्यादा है।
उम्मीदवारों को दी गई शुभकामनाएं
असम TMC ने सभी घोषित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और सेवा के उद्देश्य से काम करें। पार्टी को उम्मीद है कि इस लिस्ट के जरिए वह राज्य में अपनी पकड़ मजबूत कर पाएगी।
Also Read : हाथी के तांडव से चांडिल में दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाए आरोप





