Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा में अलविदा जुम्मा पर दिखा भाईचारा, मस्जिदों में उमड़ी भीड़
    झारखंड

    जामताड़ा में अलविदा जुम्मा पर दिखा भाईचारा, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा जिले में रमजान के पाक महीने का आखिरी जुम्मा पूरे भाईचारे और अकीदत के साथ मनाया गया। सुभाष चौक जामा मस्जिद, पाकडीह, सरखेलडीह नूर मोहल्ला, राजबाड़ी और जीतूडांगल समेत कई इलाकों की मस्जिदों में रोजेदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। जगह कम पड़ने पर कई लोगों ने मस्जिदों के बाहर बैठकर नमाज अदा की।

    हजारों लोगों ने एक साथ मांगी दुआ

    नमाज के दौरान हजारों लोगों ने एक साथ सिर झुकाकर अल्लाह से मुल्क और इंसानियत के लिए दुआ मांगी। पूरे माहौल में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं गूंजती रहीं। लोगों ने बुराइयों से बचने और नेक राह पर चलने की भी प्रार्थना की।

    ईद को लेकर दी गई जानकारी

    इमाम मौलाना अख्तर रजा ने नमाज के दौरान बताया कि इस साल पूरे 30 रोज मुकम्मल होने के बाद शनिवार को ईद उल फितर की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईद खुशी और भाईचारे का त्योहार है, जिसे सभी को मिलजुलकर और शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए।

    सादगी और मदद का संदेश

    मौलाना ने लोगों से अपील की कि फिजूलखर्ची से बचें और ईद सादगी के साथ मनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि ईद का असली मकसद जरूरतमंदों की मदद करना और समाज में एकता बनाए रखना है।

    नमाज के बाद गले मिलकर दी बधाई

    अलविदा जुम्मे की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और प्यार-मोहब्बत का पैगाम दिया। कई जगहों पर भाईचारे और सौहार्द का नजारा देखने को मिला।

    मस्जिदों में विशेष इंतजाम

    अलविदा जुम्मे को लेकर सभी मस्जिदों में साफ-सफाई, वजू और नमाजियों के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोगों को बाहर बैठकर नमाज अदा करनी पड़ी।

    बाजारों में बढ़ी रौनक

    नमाज के बाद जिले के बाजारों में त्योहार की रौनक बढ़ गई। कपड़े, जूते-चप्पल, टोपी, इत्र, सेवइयां और मिठाई की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। खासकर सेवइयां और ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी जोर-शोर से होती दिखी। छोटे बच्चों के लिए कपड़े और खिलौने खरीदने में भी लोग उत्साहित नजर आए।

    Also Read : असम चुनाव में उतरने की तैयारी में JMM, आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में आने के संकेत

    Alvida Jumma Breaking news Brotherhood Eid-ul-Fitr Jamtara Jharkhand news Local News Masjid Muslim festival Namaz peace Ramzan अलविदा जुम्मा ईद उल फ़ितर जामताड़ा झारखंड समाचार नमाज ब्रेकिंग न्यूज भाईचारा मस्जिद मुस्लिम त्यौहार रमजान शांति स्थानीय समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअसम चुनाव में उतरने की तैयारी में JMM, आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में आने के संकेत
    Next Article सरहुल पर रांची में खास इंतजाम, 10 रूटों पर मुफ्त सिटी बस सेवा

    Related Posts

    झारखंड

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026
    आदिवासी

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बना रांची विश्वविद्यालय

    July 12, 2026
    Latest Posts

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026

    सात संगीन मामलों में वांटेड मास्टर चढ़ा खूंटी पुलिस के हत्थे, पिस्टल और गोलियां जब्त

    July 12, 2026

    ‘100 करोड़ भी दोगे तो नहीं टूटेगा एक भी विधायक’… उमर अब्दुल्ला की दिल्ली को खुली चेतावनी

    July 12, 2026

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026

    66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बना रांची विश्वविद्यालय

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.