Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सड़क किनारे टॉयलेट कर रहे युवक की बाइक की जोरदार टक्कर से मौत, आया हुआ था ससुराल
    झारखंड

    सड़क किनारे टॉयलेट कर रहे युवक की बाइक की जोरदार टक्कर से मौत, आया हुआ था ससुराल

    Team JoharBy Team JoharMarch 19, 2026Updated:March 19, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हादसा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : झारखंड के पलामू जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। ससुराल आए एक युवक को सड़क किनारे टॉयलेट करना इतना भारी पड़ गया कि उसकी जान चली गई। यह घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार बाइक ने युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

    सड़क किनारे रुका और हो गया हादसा

    जानकारी के मुताबिक, मोहम्मदगंज निवासी 26 वर्षीय सूरज सोनी अपनी ससुराल लेस्लीगंज आए हुए थे। बुधवार को वह पांकी–मेदिनीनगर मार्ग पर प्रखंड कार्यालय के पास अपनी कार खड़ी कर सड़क किनारे टॉयलेट करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सूरज सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    बाइक सवार भी घायल, तीन लोग अस्पताल में भर्ती

    इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक भी घायल हो गए। घायलों में 19 वर्षीय आकाश कुमार, 16 वर्षीय राहुल कुमार और राहुल भुईयां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बाइक पर एक नाबालिग भी मौजूद था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

    इलाज के दौरान तोड़ा दम

    सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीलांबर-पीतांबरपुर में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने सूरज सोनी की हालत गंभीर देखते हुए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
    वहीं बाइक सवार युवकों का इलाज फिलहाल सीएचसी में जारी है।

    एक साल पहले हुई थी शादी

    परिजनों के मुताबिक, सूरज सोनी की शादी करीब एक साल पहले ही लेस्लीगंज निवासी नंदकिशोर सोनी की बेटी से हुई थी। वह एक दिन पहले ही ससुराल आए थे और परिवार के साथ समय बिता रहे थे। लेकिन यह हादसा सबकुछ बदल गया।

    घर में मचा कोहराम, गांव में मातम

    जैसे ही मौत की खबर पहुंची, घर और ससुराल दोनों जगह कोहराम मच गया। पत्नी और परिजन बेसुध होकर रोने लगे। पूरे इलाके में मातम का माहौल है और लोग इस घटना को बेहद दुखद बता रहे हैं।

    पुलिस कर रही जांच

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।

    Also Read : हजारीबाग में सरकारी टेंडर को लेकर बवाल, ठेकेदारों ने विभागों में जमकर किया हंगामा

    Accident News Hindi bike accident Palamu Fatal Accident News Jharkhand accident news Jharkhand Breaking News Latest News Palamu Lesliganj Accident Medininagar news News Samvad Palamu News Road accident Jharkhand Road Safety News Today News Jharkhand Trending News Jharkhand Youth Death Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में सरकारी टेंडर को लेकर बवाल, ठेकेदारों ने विभागों में जमकर किया हंगामा
    Next Article बिहार में बड़ा औद्योगिक विस्तार, जमुई में स्टील और नवादा में न्यूक्लियर प्लांट, नौकरी की होगी भरमार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    Latest Posts

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.