Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मौसम ने ली करवट, झारखंड के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट
    झारखंड

    मौसम ने ली करवट, झारखंड के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharMarch 19, 2026No Comments4 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सुबह तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है, लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा जा रहे हैं और कई इलाकों में आंधी के साथ गरज-चमक और बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने 19 से 21 मार्च के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा और मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

    सुबह धूप, दोपहर बाद मौसम का पलटवार

    राज्य में मौसम का हाल कुछ ऐसा है कि सुबह जहां तेज धूप निकल रही है, वहीं दोपहर होते-होते मौसम अचानक बदल जा रहा है। कई जगहों पर बादल छा रहे हैं और तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है। इससे दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव साफ महसूस किया जा रहा है।

    जमशेदपुर में दिन गर्म, शाम में राहत

    जमशेदपुर में बुधवार को दिनभर तेज धूप रही, जिससे गर्मी का असर साफ नजर आया। लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी दोपहर तक तेज धूप रहेगी, लेकिन शाम के समय मौसम बदल सकता है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यह स्थिति 20 और 21 मार्च तक बनी रह सकती है। यहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

    गिरिडीह में अचानक बारिश से बदला माहौल

    गिरिडीह में बुधवार को मौसम कई बार बदलता रहा। सुबह हल्की धूप के बाद दोपहर में अचानक घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन उमस बनी रही। शाम को बारिश थमने के बाद फिर हल्की गर्मी महसूस की गई। इस दौरान लोगों की आवाजाही पर भी कुछ असर पड़ा।

    धनबाद में दो बार बदला मौसम

    धनबाद में भी मौसम का उतार-चढ़ाव साफ देखने को मिला। दिन की शुरुआत हल्की धूप से हुई, लेकिन दोपहर में तेज हवा और बारिश ने अचानक माहौल बदल दिया। कई जगह तेज हवा के कारण पेड़ों की टहनियां भी टूट गईं। करीब आधे घंटे बाद मौसम सामान्य हुआ, लेकिन रात में एक बार फिर गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 मार्च तक ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं।

    तापमान में हल्की गिरावट की संभावना

    मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। देवघर, धनबाद और जामताड़ा में तापमान 36 डिग्री से घटकर 32 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं गिरिडीह और बोकारो में तापमान 30 से 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। पलामू, गढ़वा और चतरा में शुरुआत में तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन बाद में इसमें कमी आएगी। रांची और आसपास के इलाकों में तापमान करीब 30 डिग्री रहने का अनुमान है।

    तेज हवा और वज्रपात को लेकर सतर्कता जरूरी

    मौसम विभाग ने 19 से 21 मार्च के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई जगहों पर वज्रपात का खतरा भी बना रह सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव चक्रवाती परिसंचरण के कारण हो रहा है, जिससे मौसम में अस्थिरता देखने को मिल रही है।

    Also Read : सरहुल और रामनवमी पर बिजली सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी, जुलूस में ऊंचाई 4 मीटर तक सीमित रखने की हिदायत

    Breaking news Jharkhand Dhanbad weather Giridih Weather Heatwave Update Jharkhand IMD alert Jharkhand Jamshedpur weather Jharkhand News Hindi Jharkhand Rain Alert Jharkhand weather Latest News Jharkhand Mausam Samachar Jharkhand News Samvad Rain in Jharkhand Ranchi weather Strong Winds Jharkhand Thunderstorm Alert Jharkhand Today News Jharkhand Trending News Jharkhand Weather Forecast Jharkhand weather update jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरहुल और रामनवमी पर बिजली सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी, जुलूस में ऊंचाई 4 मीटर तक सीमित रखने की हिदायत
    Next Article हजारीबाग में सरकारी टेंडर को लेकर बवाल, ठेकेदारों ने विभागों में जमकर किया हंगामा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.