Ranchi : रांची में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता से शराब तस्करी का एक मामला पकड़ में आया है। नामकुम रेलवे स्टेशन पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
चेकिंग के दौरान पकड़े गए संदिग्ध
RPF कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर रांची पोस्ट और फ्लाइंग टीम पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान 17 मार्च को नामकुम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान टीम की नजर दो संदिग्ध युवकों पर पड़ी, जिनके पास दो काले रंग के पिट्ठू बैग और एक चेकदार हैंड बैग था। शक होने पर उन्हें रोककर पूछताछ की गई।
65 बोतल अवैध शराब बरामद
तलाशी के दौरान दोनों के बैग से कुल 65 बोतल अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 6,800 रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम ओमप्रकाश कुमार (24 वर्ष) और विकास कुमार चौधरी (29 वर्ष) बताया, जो बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं।
बिहार ले जाकर बेचने की थी योजना
आरोपियों ने बताया कि वे यह शराब कांटाटोली से खरीदकर ट्रेन संख्या 18624 से बिहार ले जाने वाले थे, जहां इसे ज्यादा कीमत पर बेचने की योजना थी।
उत्पाद विभाग को सौंपा गया मामला
RPF टीम ने मौके पर ही शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद 18 मार्च को सभी जब्त सामग्री और आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, रांची को सौंप दिया गया।
टीम की सतर्कता से मिली सफलता
इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर शिशुपाल कुमार, उपनिरीक्षक सूरज पांडेय, एएसआई अनिल कुमार के साथ-साथ स्टाफ के आर. एल. मुंडा, डी. प्रसाद, आर. के. सिंह और हेमंत की अहम भूमिका रही।
Also Read : सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे विधायक नवीन जायसवाल के घर, बेटी-दामाद को दिया आशीर्वाद

