Ranchi : विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन प्रकाश राम ने मैक्लुस्कीगंज में अवैध रूप से चल रहे ईंट भट्ठों का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नौ ईंट भट्ठे अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं।
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया असली आंकड़ा
इस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट किया कि नौ नहीं, बल्कि 30 ईंट भट्ठे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी भट्ठों के कागजात मांगे जा चुके हैं और जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
सीपी सिंह ने लिया चुटकी भरा रुख
सीपी सिंह ने सदन में चुटकी लेते हुए कहा, “मंत्री जी बड़े गौरव के साथ कह रहे हैं कि 30 ईंट भट्ठे संचालित हो रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं या ईंट भट्ठा चला रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि सरकार के संरक्षण में ये भट्ठे चल रहे हैं।”
कार्रवाई की तैयारी
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विधानसभा को भरोसा दिलाया कि जांच के बाद अवैध भट्ठों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी कागजात की समीक्षा कर रहा है और जल्द ही निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।
Also Read : दरभंगा में CCL कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, बकाया वेतन की कर रहे मांग


