Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बहरागोड़ा में NH-49 पर फिर हादसा, दूध देने जा रहे बुजुर्ग की मौ’त
    झारखंड

    बहरागोड़ा में NH-49 पर फिर हादसा, दूध देने जा रहे बुजुर्ग की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हादसों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Baharagora : एनएच-49 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को खंडामोदा चौक के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की जान चली गई. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

    सड़क पार करते समय हुआ हादसा

    मृतक की पहचान गामारिया पंचायत के मालहुआ (राजबांध) गांव के रहने वाले युगल माईती के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, युगल माईती रोज की तरह सोमवार सुबह दूध देने के लिए घर से निकले थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी साइकिल सड़क किनारे खड़ी की और पैदल ही एनएच-49 पार करने लगे. उसी दौरान बहरागोड़ा से कोलकाता की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन अचानक वहां पहुंचा और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

    टक्कर इतनी तेज कि दूर जा गिरे

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार काफी तेज थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युगल माईती सड़क पर काफी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए.

    ग्रामीणों ने तुरंत बुलाया एम्बुलेंस

    घटना के बाद ग्रामीणों ने बिना देर किए एनएच एम्बुलेंस को सूचना दी. एम्बुलेंस पहुंचने के बाद घायल युगल माईती को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहरागोड़ा ले जाया गया. लेकिन उनकी चोटें काफी गंभीर थीं. डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, मगर कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया.

    पुलिस ने शुरू की जांच

    इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया गया है. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ अपने स्तर पर जांच भी शुरू कर दी है.

    Also Read : विधानसभा में गूंजा मैक्लुस्कीगंज का ईंट भट्ठा मामला, मंत्री बोले- 30 भट्ठे चल रहे, जांच के बाद होगी कार्रवाई

    Baharagora Baharagora CHC Collision with Unidentified Vehicle elderly man dies Gamaria Panchayat Ghatshila Sub-Divisional Hospital Jharkhand news Khandamoda Chowk Malhua Rajbandh Village NH-49 Accident road mishap road safety rural area accident speeding vehicle Yugal Maity अज्ञात वाहन टक्कर एनएच-49 हादसा खंडामोदा चौक गामारिया पंचायत ग्रामीण क्षेत्र हादसा घाटशिला अनुमंडल अस्पताल झारखंड न्यूज तेज रफ्तार वाहन बहरागोड़ा बहरागोड़ा सीएचसी बुजुर्ग की मौत मालहुआ राजबांध गांव युगल माईती सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधानसभा में गूंजा मैक्लुस्कीगंज का ईंट भट्ठा मामला, मंत्री बोले- 30 भट्ठे चल रहे, जांच के बाद होगी कार्रवाई
    Next Article चुनावी बिगुल बजते ही सख्त हुआ चुनाव आयोग, आचार संहिता उल्लंघन पर 100 मिनट में कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    Latest Posts

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.