Patna : बिहार में आज 5 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU), केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (JDU), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार (BJP) की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
पांचवीं सीट पर कड़ी टक्कर
पांचवीं सीट के लिए एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा (RLM) और आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच मुकाबला अपेक्षित है। वहीं AIMIM, कांग्रेस और बसपा के विधायकों के समर्थन से तेजस्वी यादव भी एक सीट जीतने की दावा कर रहे हैं।
जेल से वोट देने पहुंचे अनंत सिंह
जेल में बंद जेडीयू के विधायक अनंत सिंह एंबुलेंस में बैठकर वोट देने पहुंचे। वोटिंग के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे। उन्होंने समर्थकों को भरोसा दिलाया कि लगभग एक महीने में वे घर लौट आएंगे।
अंतिम चुनाव और आगे की राजनीति
नीतीश कुमार के बाद बिहार का सीएम कौन बनेगा, इस सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि यह तय नीतीश कुमार करेंगे। उन्होंने साफ किया कि अगर नीतीश जी सीएम पद छोड़ते हैं, तो वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनका कहना था, “यह हमारा अंतिम चुनाव है, अब बाल-बच्चा लड़ेगा।”
समर्थकों और राजनीति पर संदेश
अनंत सिंह का यह बयान उनकी राजनीति में बदलाव का संकेत माना जा रहा है। उन्होंने समर्थकों को आश्वस्त किया कि उनका परिवार और अगली पीढ़ी ही अब चुनावी मैदान संभालेगी।
Also Read : दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले के बाद हड़कंप, आग लगने से उड़ानें रद्द

