Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग में बेखौफ अपराधी, बड़कागांव में हाईवा फूंका
    झारखंड

    हजारीबाग में बेखौफ अपराधी, बड़कागांव में हाईवा फूंका

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2026Updated:March 15, 2026No Comments3 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाईवा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : बड़कागांव थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। हथियारबंद बदमाशों ने पत्थर (छरी) लदे एक हाईवा को रोककर उसमें आग लगा दी। इस घटना में वाहन का इंजन और चेचिस पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि डाला को किसी तरह आग से बचा लिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मुड़कट्टी चौक के पास हुई वारदात

    मिली जानकारी के अनुसार घटना बड़कागांव थाना क्षेत्र के होरम–हरली पथ पर मुड़कट्टी चौक के पास बीती रात करीब 11 बजे हुई। बताया जाता है कि हाईवा इचाक से छरी लोड कर हरली गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन मुड़कट्टी चौक के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर हाईवा को रुकवा लिया। इसके बाद चालक को जबरन नीचे उतार दिया गया। चालक के उतरते ही बदमाशों ने वाहन के इंजन और चेचिस में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।

    इंजन और चेचिस जलकर खाक

    घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना के एसआई राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही अग्निशमन दल को भी बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक हाईवा का इंजन और चेचिस पूरी तरह जल चुका था। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन के डाला को किसी तरह आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

    नए थाना प्रभारी के प्रभार के कुछ घंटों बाद ही वारदात

    इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल बड़कागांव थाना में हाल ही में थाना प्रभारी का बदलाव हुआ है। पूर्व थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता को क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के कारण लाइन हाजिर किए जाने की चर्चा है। उनकी जगह दीपक कुमार सिंह को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने रविवार शाम करीब सात बजे ही प्रभार संभाला था और कुछ ही घंटों बाद यह बड़ी वारदात हो गई।

    हाल के दिनों में बढ़ी हैं आपराधिक घटनाएं

    स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बड़कागांव थाना क्षेत्र में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। हाल ही में नापोखुर्द गांव में हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की हत्या और छह लोगों के घायल होने की घटना से इलाके में पहले ही तनाव बना हुआ है।

    Also Read : ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस सख्त : रांची में बाइक रैली और नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक… देखें वीडियो

    barkagaon news Crime news Hazaribagh news Jharkhand crime Latest news Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस सख्त : रांची में बाइक रैली और नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक… देखें वीडियो
    Next Article मध्य-पूर्व में बढ़ते संघर्ष के बीच CBSE ने रद्द की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

    Related Posts

    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    Latest Posts

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.