Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में शादी का भोज पड़ा भारी, फूड प्वाइजनिंग से 100 से ज्यादा ग्रामीण बीमार
    झारखंड

    पलामू में शादी का भोज पड़ा भारी, फूड प्वाइजनिंग से 100 से ज्यादा ग्रामीण बीमार

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2026Updated:March 12, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फूड प्वाइजनिंग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड के बोहिता गांव के पोखर पार टोला में फूड प्वाइजनिंग की बड़ी घटना सामने आई है। शादी के भोज में शामिल होने के बाद 100 से अधिक ग्रामीण अचानक बीमार पड़ गए। बीमार लोगों में करीब 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेदिनीनगर भेजा गया है। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग घबरा गए।

    स्कूल में बनाया गया अस्थायी इलाज केंद्र

    एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत गांव पहुंची। मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पोखर पार टोला को अस्थायी इलाज केंद्र बना दिया गया। यहां स्वास्थ्यकर्मी लगातार बीमार ग्रामीणों का इलाज कर रहे हैं। कई मरीजों को स्कूल के बरामदे में ही जमीन पर लिटाकर दवा दी गई। गांव में अचानक इतने लोग बीमार पड़ने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    शादी के भोज के बाद बिगड़ने लगी तबीयत

    ग्रामीणों के मुताबिक, पोखर पार टोला के रहने वाले हरिशंकर चंद्रवंशी के घर उनके बेटे की शादी थी। बुधवार को बारात के दिन दोपहर बाद गांव के लोगों को भोज कराया गया था। भोज में पूरी, सब्जी और बुंदिया परोसी गई थी। बताया जा रहा है कि बारात जाने के बाद धीरे-धीरे भोज में शामिल कई लोगों की तबीयत खराब होने लगी। रात होते-होते लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई।

    रात भर बिगड़ती रही स्थिति

    रात बीतने के साथ ही बीमार लोगों की संख्या बढ़ती चली गई। गुरुवार सुबह तक 100 से ज्यादा ग्रामीण बीमार हो चुके थे। इसके बाद गांव के लोगों ने तुरंत जनप्रतिनिधियों और लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और मरीजों का इलाज शुरू किया। जिन लोगों की हालत ज्यादा गंभीर थी, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

    जनप्रतिनिधि भी पहुंचे गांव

    घटना की जानकारी मिलते ही कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी गांव पहुंच गए। राज्य स्तरीय दिशा कमेटी के सदस्य अवधेश सिंह चेरो ने बताया कि अचानक इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से गांव में काफी डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। उन्होंने कहा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मौके पर मौजूद है और हालात को संभालने में जुटी हुई है।

    राहत कार्य में जुटे कई लोग

    घटना के बाद राहत और इलाज के काम में कई स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि जुट गए। मौके पर प्रखंड प्रमुख रीमा देवी के पति युगल किशोर राम, उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव, जिला परिषद सदस्य के पति और विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, आशीष सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, विजय पाठक और धीरज कुमार सहित कई लोग सहयोग कर रहे हैं।

    Also Read : महिला पंचायत सचिव 8 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने विशुनपुर ब्लॉक से रंगेहाथ पकड़ा

    Bohita village incident food poisoning at wedding feast Jharkhand Breaking News Jharkhand Health department Jharkhand Health News Lesliganj community health center Medininagar Hospital News Samvad Palamu Breaking News Palamu food poisoning Palamu Latest News rural Jharkhand incident Satbarwa news villagers fell ill wedding feast food poisoning
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला पंचायत सचिव 8 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने विशुनपुर ब्लॉक से रंगेहाथ पकड़ा
    Next Article पाकुड़ नगर परिषद में उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न, लॉटरी से राणा ओझा बने डिप्टी चेयरमैन

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Latest Posts

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.