Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»DC ने की राजस्व संग्रहण की समीक्षा, सभी विभागों को लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश
    झारखंड

    DC ने की राजस्व संग्रहण की समीक्षा, सभी विभागों को लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 9, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    समीरा एस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू की DC समीरा एस ने सोमवार को जिले के राजस्व से जुड़े सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में यह देखा गया कि चालू वित्तीय वर्ष में विभागों को जो राजस्व लक्ष्य दिया गया है, उसके मुकाबले अब तक कितनी वसूली हुई है। DC ने विभागवार आंकड़ों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शेष समय में राजस्व वसूली की रफ्तार बढ़ाई जाए और लक्ष्य हासिल करने के लिए ठोस रणनीति बनाकर काम किया जाए।

    खनन विभाग को वसूली तेज करने का निर्देश

    बैठक के दौरान खनन विभाग की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभाग को 58,433.31 लाख रुपये का लक्ष्य दिया गया है। इसके मुकाबले अब तक 14,517.10 लाख रुपये की ही वसूली हो पाई है। इस पर DC ने खान निरीक्षक को निर्देश दिया कि खनन क्षेत्र में राजस्व वसूली की प्रक्रिया को और तेज किया जाए। साथ ही अगली समीक्षा बैठक में रॉयल्टी और पेनाल्टी का अलग-अलग आंकड़ा लेकर उपस्थित रहने को कहा।

    परिवहन विभाग का प्रदर्शन लगभग लक्ष्य के करीब

    परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान पाया गया कि विभाग को इस वित्तीय वर्ष में 7,608.30 लाख रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया था। इसके मुकाबले अब तक 7,587.61 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है, जो लक्ष्य के काफी करीब है। वहीं मोटरयान निरीक्षक पलामू को 449 लाख रुपये वसूली का लक्ष्य दिया गया था। इसके मुकाबले 296.08 लाख रुपये की वसूली की गई है। DC ने शेष लक्ष्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

    उत्पाद विभाग को छापेमारी जारी रखने को कहा

    उत्पाद विभाग की समीक्षा के दौरान उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि विभाग को 16,759.50 लाख रुपये का वार्षिक लक्ष्य दिया गया है। फरवरी माह तक विभाग 14,812.88 लाख रुपये की वसूली कर चुका है। DC ने उत्पाद विभाग को अवैध शराब और संबंधित गतिविधियों पर लगातार छापेमारी जारी रखने का निर्देश दिया, ताकि राजस्व वसूली में और वृद्धि हो सके।

    नगर निगम और अन्य विभागों की भी समीक्षा

    बैठक में मेदिनीनगर नगर निगम के राजस्व संग्रह की भी समीक्षा की गई। निगम को 1,560.55 लाख रुपये का लक्ष्य दिया गया है, जिसके मुकाबले अब तक 1,185.76 लाख रुपये की वसूली हुई है। यह लक्ष्य का करीब 76 प्रतिशत है। इसके अलावा अवर निबंधन, राष्ट्रीय बचत और विद्युत आपूर्ति विभाग के राजस्व की स्थिति की भी समीक्षा की गई। DC ने सभी विभागों को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए योजना बनाकर काम करने को कहा।

    भू-लगान और म्यूटेशन मामलों पर भी जोर

    बैठक में भू-लगान, निबंधन, दाखिल-खारिज, सक्सेशन म्यूटेशन, पार्टीशन म्यूटेशन और भूमि सीमांकन से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। DC ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि म्यूटेशन के मामलों का तय समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

    आपदा सहायता और ई-रेवेन्यू कोर्ट की भी समीक्षा

    बैठक के दौरान वर्ष 2025-26 में प्राकृतिक आपदाओं और राज्य स्तरीय अधिसूचित आपदाओं से प्रभावित लोगों को सहायता राशि स्वीकृति से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा ई-रेवेन्यू कोर्ट की स्थिति, लैंड डिमार्केशन और झारखंड लगान कलेक्शन से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। बैठक में DC के अलावा अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, हुसैनाबाद एसडीओ, सहायक समाहर्ता, तीनों भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

    Also Read : CM हेमंत से मिले पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव, 2026-27 बजट की प्रति सौंपी

    Jharkhand administration. Jharkhand news Medininagar news mining department Palamu DC Palamu News Revenue Collection transport department
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन विवाद में ‘मास्टर’ बन गए कांके थानेदार
    Next Article 5 साल में बिहार से पलायन रुकेगा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा दावा

    Related Posts

    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.