Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा : आउटसोर्सिंग खत्म, बाह्य कोटा कर्मियों को नई सुविधाएं
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा : आउटसोर्सिंग खत्म, बाह्य कोटा कर्मियों को नई सुविधाएं

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 9, 2026Updated:March 9, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा में बजट सत्र का नौंवां दिन कई महत्वपूर्ण सवाल और चर्चाओं के साथ पूरा हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से बाह्य कोटा से काम करने वाले अधिकारियों और आउटसोर्सिंग व्यवस्था पर जोर दिया गया। संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायक अमित यादव के सवाल के जवाब में स्पष्ट किया कि अब मुख्यमंत्री, सचेतक, बोर्ड और निगम के अध्यक्षों के आप्त सचिव और निजी सहायक, जो बाह्य कोटा से काम कर रहे हैं, सरकारी और संविदाकर्मियों जैसी सुविधाएं प्राप्त करेंगे। इसमें बीमा और अन्य लाभ शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि यह सुविधा तब तक जारी रहेगी जब तक वे अपने पद पर कार्यरत रहेंगे। लाभ पाने के लिए उनका बैंक अकाउंट बैंक ऑफ इंडिया में होना अनिवार्य है, क्योंकि सरकार ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू किया है।

    आउटसोर्सिंग व्यवस्था धीरे-धीरे समाप्त

    वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के सवाल के जवाब में बताया कि आउटसोर्सिंग व्यवस्था को धीरे-धीरे समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था भाजपा शासनकाल में शुरू हुई थी। संसदीय चर्चा में यह भी सामने आया कि वर्तमान में कई विभाग अभी भी आउटसोर्सिंग से संचालित हो रहे हैं। तिवारी ने चिंता जताई कि लगभग 1.54 लाख पद अभी भी रिक्त हैं और नए पद स्वीकृत नहीं हुए हैं। करीब 50 प्रतिशत पद खाली होने की वजह से विभागों का काम प्रभावित हो रहा है।

    नियुक्तियों और संसाधनों में वृद्धि

    वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार अपने संसाधनों को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 20 हजार से अधिक नियुक्तियां की जा चुकी हैं।

    इटखोरी अनुमंडल बनाने का प्रस्ताव

    सांसद कुमार उज्जवल ने इटखोरी को अनुमंडल बनाने का सवाल उठाया। इस पर मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि इसके लिए उपायुक्त और प्रमंडलीय आयुक्त के माध्यम से प्रस्ताव भेजा जाए। इस तरह बजट सत्र में कर्मचारियों की सुविधाओं, आउटसोर्सिंग नीति और नए प्रशासनिक सुधारों पर स्पष्ट संदेश दिया गया।

    Also Read : तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर नीता अंबानी ने दी बधाई, कहा- पूरा देश गर्व से झूम उठा

    Jharkhand Assembly: Outsourcing ends new facilities for external quota workers झारखंड विधानसभा : आउटसोर्सिंग खत्म बाह्य कोटा कर्मियों को नई सुविधाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर नीता अंबानी ने दी बधाई, कहा- पूरा देश गर्व से झूम उठा
    Next Article रांची के स्मार्ट सिटी में फंदे पर लटकी मिली शख्स की ला’श, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.