Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बिहार STF का गिरिडीह में छापा, नक्सली कांड के दो आरोपी दबोचे गए
    झारखंड

    बिहार STF का गिरिडीह में छापा, नक्सली कांड के दो आरोपी दबोचे गए

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 9, 2026Updated:March 9, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नक्सली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले में बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बेंगाबाद थाना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी कर पुलिस ने नक्सली गतिविधियों में शामिल दो सक्रिय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए बिहार पुलिस अपने साथ ले गई है।

    मंझलाटोल गांव से पकड़े गए आरोपी

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंकज यादव और पवन सिंह के रूप में हुई है। दोनों पर नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। जानकारी के अनुसार पटना एसटीएफ को इन दोनों के बारे में इनपुट मिला था कि जमुई जिले में वांछित ये नक्सली गिरिडीह के बेंगाबाद इलाके में छिपे हुए हैं।

    STF और स्थानीय पुलिस ने मिलकर की घेराबंदी

    सूचना मिलने के बाद पटना एसटीएफ की टीम इंस्पेक्टर अयोध्या प्रसाद के नेतृत्व में गिरिडीह पहुंची और यहां के एसपी डॉ. बिमल कुमार से संपर्क किया। एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव की निगरानी में बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम बनाई गई।

    इसके बाद पुलिस टीम ने बेंगाबाद के गोलगो पंचायत के मंझलाटोल गांव में घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस की मुस्तैदी के कारण दोनों आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    लखन यादव पर हमले का है आरोप

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। इनके खिलाफ बिहार के जमुई जिले के चरकापत्थर थाना में कांड संख्या 143/25 दर्ज है। आरोप है कि इन दोनों ने चरकापत्थर इलाके में जेल से बेल पर बाहर आए नक्सली लखन यादव को गोली मार दी थी और इसके बाद से फरार चल रहे थे। घटना के बाद से ही बिहार पुलिस और एसटीएफ इनकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह के बेंगाबाद इलाके से दोनों को दबोच लिया गया।

    Also Read : घने बादलों ने दी दस्तक, आज से तीन दिन गरज-चमक के साथ बारिश संभव

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघने बादलों ने दी दस्तक, आज से तीन दिन गरज-चमक के साथ बारिश संभव
    Next Article तमिलनाडु में फंसी नोवामुंडी की चार आदिवासी बच्चियां, ग्रामीणों ने विधायक से लगाई मदद की गुहार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.