Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 May, 2026 ♦ 5:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी»खूंटी में दुकान में घुस कर ताबड़तोड़ फा’यरिंग, पिता की मौ’त, बेटे की हालत गंभीर
    खूंटी

    खूंटी में दुकान में घुस कर ताबड़तोड़ फा’यरिंग, पिता की मौ’त, बेटे की हालत गंभीर

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र के तिमड़ा गांव में शुक्रवार रात करीब आठ बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो हथियारबंद बदमाशों ने घर के बाहर चल रही किराना दुकान में घुसकर बाप-बेटे पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। इस हमले में 55 वर्षीय सुकरा महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 19 वर्षीय बेटा अर्जुन महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

    दुकान में बैठे थे परिवार के लोग, तभी पहुंचे बदमाश

    मिली जानकारी के अनुसार, सुकरा महतो का परिवार घर में ही किराना दुकान चलाता है। शुक्रवार रात परिवार के सभी लोग दुकान पर ही बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक दो हथियारबंद अज्ञात अपराधी वहां पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने आते ही सुकरा महतो के सबसे छोटे बेटे अर्जुन महतो को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली से बचने की कोशिश में अर्जुन इधर-उधर भागा, लेकिन गोली उसके दाहिने हाथ में लग गई।

    बेटे को गोली लगते ही पिता को बना दिया निशाना

    अर्जुन को घायल होते देख परिवार में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच अपराधियों ने कुर्सी पर बैठे सुकरा महतो को निशाना बनाते हुए उनके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह वहीं गिर पड़े। घटना के बाद पूरे घर में हड़कंप मच गया। परिवार और गांव के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

    अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण घायल अर्जुन महतो और सुकरा महतो को लेकर कर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुकरा महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं अर्जुन महतो की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया।

    जमीन विवाद में हत्या की आशंका

    मृतक के बड़े बेटे नारायण महतो ने बताया कि उनका परिवार साल 2013 से अपने ससुराल तिमड़ा गांव में रह रहा था। उनके ससुर ने अपनी जमीन बेटी और दामाद के नाम लिख दी थी। इसी को लेकर परिवार में गोतिया के साथ जमीन विवाद चल रहा था।

    परिजनों का कहना है कि इसी जमीन विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया होगा। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि अपराधी पूरे परिवार को खत्म करने के इरादे से आए थे, लेकिन लोग इधर-उधर भागकर अपनी जान बचा सके।

    इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलते ही तोरपा एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा, तोरपा इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।

    Also Read : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : रांची की 3.87 लाख महिलाओं को मिली फरवरी की किश्त

    death of the father Khunti: Intruding into the shop and firing rapidly serious condition of the island खूंटी : दुकान में घुस कर ताबड़तोड़ फायरिंग पिता की मौत बेटे की हालत गंभीर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स में सजी ज्ञान की प्रदर्शनी
    Next Article शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू में दर्दनाक हादसा, पुआल काटने वाली मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौ’त

    May 28, 2026
    झारखंड

    रांची रेलवे स्टेशन पर बच्चे के गले से छीना था सोने का लॉकेट, RPF ने 48 घंटे में दबोचा आरोपी

    May 28, 2026
    कोडरमा

    कोडरमा के कॉलेजों का VBU से टूटा रिश्ता, गिरिडीह यूनिवर्सिटी से जोड़ने पर छात्रों का विरोध

    May 28, 2026
    Latest Posts

    पलामू में दर्दनाक हादसा, पुआल काटने वाली मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौ’त

    May 28, 2026

    रांची रेलवे स्टेशन पर बच्चे के गले से छीना था सोने का लॉकेट, RPF ने 48 घंटे में दबोचा आरोपी

    May 28, 2026

    कोडरमा के कॉलेजों का VBU से टूटा रिश्ता, गिरिडीह यूनिवर्सिटी से जोड़ने पर छात्रों का विरोध

    May 28, 2026

    कॉलेजों के क्लस्टर सिस्टम में सुधार की कवायद तेज, कैबिनेट में जल्द पहुंचेगा प्रस्ताव

    May 28, 2026

    जब सड़क पर उतरे एसपी और मस्जिद पहुंचे डीसी… खूंटी में बकरीद बनी भाईचारे और भरोसे की मिसाल

    May 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.