Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»गिरिडीह में होली के दौरान झड़प, गर्भवती महिला समेत कई घायल
    गिरिडीह

    गिरिडीह में होली के दौरान झड़प, गर्भवती महिला समेत कई घायल

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    होली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिजन टोला में होली का त्योहार ख़ुशी के बाद निराशा में बदल गई। दरअसल मामला हरिजन टोला में होली खेलने के दौरान पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में एक गर्भवती महिला समेत छह लोग घायल हुए, जिन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाके में झड़प के बाद आक्रोश का माहौल बन गया।

    सड़क पर होली खेलते ग्रामीण

    जानकारी के अनुसार मोहल्ले के लोग सड़क पर एक साथ होली खेल रहे थे। इसी दौरान नगर थाना की पुलिस वहां पहुंची और लोगों को सड़क पर होली खेलने से मना करते हुए अपने-अपने घरों के पास त्योहार मनाने की हिदायत दी। पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई।

    ग्रामीणों का आरोप : पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने जातिसूचक गालियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान एक गर्भवती महिला समेत छह लोग घायल हुए। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मी मोहल्ले में घुसकर लोगों को धमकाने लगे और सड़क पर होली खेलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

    विरोध प्रदर्शन और आवेदन

    झड़प के बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आक्रोशित ग्रामीण नगर थाना पहुंचे और पुलिस का घेराव किया। ग्रामीणों ने गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार को एक लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन में जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

    पुलिस का पक्ष : आरोप बेबुनियाद

    नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने ग्रामीणों के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि होली खेलते समय एक बाइक चालक तेज आवाज और रफ्तार के साथ बाइक चला रहा था। बाइक पकड़ने के दौरान कुछ लोग थाने पहुंचे और इसी बीच स्थिति बिगड़ गई। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी भी प्रकार की मारपीट या लाठीचार्ज नहीं किया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि होली बाहर खेलने पर कोई रोक नहीं लगाई गई थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जा रही है।

    Also Read : भाजपा नेता रामेश्वर सिंह की मौ’त पर फूटा लोगों का गुस्सा, जलडेगा बंद का ऐलान

    Giridih breaking news Giridih news Giridih police clash Giridih police update Harijan Tola incident Holi clash Giridih jharkhand crime news Jharkhand Latest News lathi charge Giridih local dispute news playing Holi on the road police and villager clash police dispute Giridih pregnant woman injured protest by villagers Superintendent of Police Dr. Vimal Kumar Town Police Station Giridih Town Police Station in-charge Ratan Kumar Singh गर्भवती महिला घायल गिरिडीह न्यूज गिरिडीह पुलिस अपडेट ग्रामीणों का विरोध नगर थाना गिरिडीह नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार पुलिस और ग्रामीण झड़प पुलिस विवाद गिरिडीह लाठीचार्ज गिरिडीह सड़क पर होली खेलना स्थानीय विवाद समाचार हरिजन टोला घटना होली झड़प गिरिडीह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता रामेश्वर सिंह की मौ’त पर फूटा लोगों का गुस्सा, जलडेगा बंद का ऐलान
    Next Article होली का त्योहार मातम में बदला, त्रिवेणी संगम में डूबने से दो किशोर की मौ’त

    Related Posts

    झारखंड

    रांची को भोपाल-गांधीनगर से जोड़ने की पहल, प्रधानमंत्री से सीधी ट्रेन चलाने की अपील

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026
    Latest Posts

    रांची को भोपाल-गांधीनगर से जोड़ने की पहल, प्रधानमंत्री से सीधी ट्रेन चलाने की अपील

    June 13, 2026

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    June 13, 2026

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.