Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा से चलने लगी अमृत भारत एक्सप्रेस, होली पर तीनों ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए
    झारखंड

    कोडरमा से चलने लगी अमृत भारत एक्सप्रेस, होली पर तीनों ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमृत भारत एक्सप्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : झारखंड के कोडरमा जंक्शन से गुजरने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। 1 मार्च से कोयंबटूर-धनबाद के बीच नई सुपरफास्ट ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने जा रहा है। साथ ही होली पर्व को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं, ताकि त्योहार के समय बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को संभाला जा सके।

    1 मार्च से चलेगी धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस

    अमृत भारत एक्सप्रेस कोयंबटूर से धनबाद के बीच 1 मार्च से परिचालित होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 2 फरवरी को इसकी औपचारिक घोषणा की थी। ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदुरई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन सुपरफास्ट श्रेणी में चलेगी और उसका नंबर भी उसी श्रेणी के अनुरूप रखा गया है। ट्रेन गोमो, पारसनाथ, कोडरमा और गया होते हुए चलेगी, जिससे झारखंड और बिहार के यात्रियों को दक्षिण भारत से सीधा संपर्क मिलेगा। ट्रेन में केवल नॉन एसी स्लीपर कोच होंगे, जिससे मध्यम और सामान्य वर्ग के यात्रियों को किफायती किराये में लंबी दूरी की यात्रा का मौका मिलेगा।

    होली पर तीन प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच

    होली पर्व के मद्देनजर रेलवे ने कोडरमा जंक्शन से गुजरने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां जोड़ने का निर्णय लिया है। इसका मकसद राजस्थान की ओर बढ़ती भीड़, लंबी वेटिंग लिस्ट और अधिकांश ट्रेनों में ‘नो रूम’ की स्थिति को संभालना है। रेलवे के अनुसार, 19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस में 5 से 2 अप्रैल तक सेकेंड एसी कोच बढ़ाया जाएगा, जबकि 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस में 2 मार्च से 30 मार्च तक एक सेकेंड एसी कोच जोड़ा जाएगा। इसी तरह 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस में 2 मार्च से 1 अप्रैल तक और 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में 1 मार्च से 31 मार्च तक एक-एक फर्स्ट एसी कोच अतिरिक्त जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, 12495 बीकानेर-कोलकाता प्रताप एक्सप्रेस में 5 मार्च से 26 मार्च तक एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच बढ़ाए जाएंगे, जबकि 12496 कोलकाता-बीकानेर प्रताप एक्सप्रेस में 6 मार्च से 27 मार्च तक एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन अतिरिक्त कोचों से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और त्योहार के समय यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।

    यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

    नई ट्रेन और अतिरिक्त कोचों से कोडरमा, धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। धनबाद और कोडरमा से कटपाड़ी तथा दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा आसान और किफायती होगी।

    Also Read : डोरंडा थानेदार दीपिका प्रसाद के समर्थन में खुलकर आया सामने, तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे पुलिसकर्मी

    AC Coaches Amrit Bharat Express Bihar Jharkhand Rail Bikaner-Kolkata Pratap Express Extra Coaches Holi travel holiday travel Indian Railways Koderma Junction Kolkata-Madurai Express Railway Updates Sialdah-Ajmer Express Sleeper Coaches Train Reservation Train Schedule
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडोरंडा थानेदार दीपिका प्रसाद के समर्थन में खुलकर सामने आया एसोसिएशन, तीन दिन बिल्ला लगाकर करेंगे डयूटी पुलिसकर्मी
    Next Article बिजली की दर में बढ़ोत्तरी पर धनबाद में विरोध, JBVNL ने बढ़ाया था दर

    Related Posts

    क्राइम

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    Latest Posts

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.