Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा इलाके में गुरुवार को एक खास अवसर देखने को मिला। यहां श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भूमि पूजन किया। इस मौके पर प्रदेश और केंद्रीय स्तर के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने बढ़ाया कार्यक्रम का महत्व
इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अवलावा राज्यपाल संतोष गंगवार और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे। साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कार्यक्रम में शामिल होकर इसका महत्व और बढ़ा गए।

सांसद और विधायक भी रहे मौजूद
भूमि पूजन में स्थानीय और राज्य स्तर के प्रतिनिधि भी पहुंचे। सांसद बिद्युत बरन महतो, विधायक सरयू राय और विधायक पूर्णिमा साहू सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अपनी भागीदारी दिखाई।
आध्यात्मिक केंद्र से होगा समाज को लाभ
जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का उद्देश्य न केवल धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है, बल्कि यहां बच्चों और युवाओं के लिए सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि यह केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए ज्ञान, संस्कृति और आध्यात्मिक विकास का नया केंद्र बनेगा।

स्थानीय लोगों में खुशी और उत्साह
भूमि पूजन के मौके पर आसपास के लोग भी उत्साहित नजर आए। कई लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के केंद्र से स्थानीय समुदाय को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी।

Also Read : चाईबासा में नक्सलियों के नापाक मंसूबे पर फिरा पानी, सुरक्षाबलों ने IED बरामद कर किया नष्ट


