Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, एक की मौ’त, दूसरा ICU में भर्ती
    झारखंड

    जमशेदपुर में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, एक की मौ’त, दूसरा ICU में भर्ती

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हादसा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर में  एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना मोदी पार्क और कॉन्वेंट स्कूल के पास बीती देर रात की है जब दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई।

    इलाज के दौरान गजेंद्र यादव की मौत

    हादसे में बर्मामाइंस के रहने वाले गजेंद्र यादव(करीब 45 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने फौरन मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को उठाया और इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद गजेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

    दूसरे युवक की हालत नाजुक

    दूसरे बाइक सवार युवक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी स्थिति नाजुक है और लगातार निगरानी की जा रही है।

    गलत दिशा से आ रही थी एक बाइक

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त एक बाइक गलत दिशा से आ रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि असल वजह का पता लगाया जा सके।

    परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    बताया जाता है कि गजेंद्र यादव पेशे से वैन चालक थे और उनकी तीन बेटियां हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। फिलहाल पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद शोक और चिंता का माहौल है।

    Also Read : राबड़ी आवास पर सियासी ब्रेक, फिलहाल खाली नहीं करना होगा घर

    bike collision Burmamines CCTV investigation Gajendra Yadav ICU admission Jamshedpur News Jamshedpur road accident jharkhand crime news police investigation Road Accident Tata Main Hospital Traffic Negligence tragic accident आईसीयू भर्ती गजेंद्र यादव जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर सड़क हादसा झारखंड क्राइम न्यूज टाटा मेन हॉस्पिटल ट्रैफिक लापरवाही दर्दनाक हादसा पुलिस जांच बर्मामाइंस बाइक टक्कर रोड एक्सीडेंट सीसीटीवी जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराबड़ी आवास पर सियासी ब्रेक, फिलहाल खाली नहीं करना होगा घर
    Next Article खराब मौसम में क्यों उड़ा विमान?, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.