Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर में नगर निकाय चुनाव के दौरान एक इलेक्शन ड्यूटी कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार को कर्मचारी का शव खड़ी गाड़ी के अंदर पाया गया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी चुनावी ड्यूटी के तहत मोरहाबादी कैंप सेंटर में तैनात थे। सुबह काफी देर तक जब वे बाहर नहीं निकले तो सहकर्मियों को शक हुआ। सभी ने इधर-उधर खोजबीन शुरू की और अंततः गाड़ी के अंदर उनका शव पाया गया।
परिसर में अफरा-तफरी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हर एंगल से मामले की छानबीन जारी है। शव मिलने के बाद मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर का माहौल गहमागहमी का बन गया। कर्मचारी और स्थानीय लोग इस घटना से सकते में हैं। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है और जल्द ही मौत के असली कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Also Read : झारखंड में अप्रैल से लागू होंगे नए लेबर कोड, आर्थिक सर्वेक्षण में हुई पुष्टि


