Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जयराम ने विधानसभा में उठाया पूर्व जिप अध्यक्ष ह’त्याकांड का मामला, की उच्चस्तरीय जांच की मांग
    झारखंड

    जयराम ने विधानसभा में उठाया पूर्व जिप अध्यक्ष ह’त्याकांड का मामला, की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Team JoharBy Team JoharFebruary 21, 2026Updated:February 21, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जयराम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : विधानसभा सत्र में विधायक जयराम महतो ने डुमरी क्षेत्र में  हुए सनसनीखेज मामले को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने सरकार से इस हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। घटना शनिवार सुबह की है जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की बेरहमी से हत्या का मामला है। उनका शव खांखी जंगल से बरामद हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल बन गया।

    हत्या की भयावह स्थिति

    जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने राकेश महतो के साथ पहले बुरी तरह मारपीट की और बाद में उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद अपराधियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पेड़ के पत्तों के ढेर में रखकर जलाने का प्रयास किया। जंगल में अधजला शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की

    घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. बिमल कुमार ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार को दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और गहन जांच के निर्देश दिए। डुमरी एसडीपीओ और निमियाघाट पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    राकेश महतो का राजनीतिक सफर

    राकेश महतो क्षेत्र के एक लोकप्रिय नेता थे। वह वर्ष 2016 में जिला परिषद के अध्यक्ष चुने गए थे और वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े हुए थे। उनके निधन से स्थानीय राजनीति और जनता में गहरा शोक है।

    इलाके में तनाव का माहौल

    हत्या के बाद डुमरी और आसपास के इलाकों में तनाव फैल गया है। पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोग भी इस घटना से हक्का-बक्का हैं और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की उम्मीद कर रहे हैं।

    Also Read : देश में पहली बार डिजिटल जनगणना, अप्रैल से सितंबर तक चलेगा पहला चरण

    Assembly Discussion Budget Session 2026 crime cases Dumri area former Zila Parishad Chairman High-Level Investigation Jairam Mahato Jharkhand Assembly Jharkhand news Murder case police investigation political matter Rakesh Mahato murder अपराध मामले उच्चस्तरीय जांच जयराम महतो झारखंड न्यूज झारखंड विधानसभा डुमरी क्षेत्र पुलिस जांच पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबू धन मुर्मू बजट सत्र 2026 राकेश महतो हत्या राजनीतिक मामला विधानसभा चर्चा हत्या कांड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा में गरमाया बजट सत्र : जेल सुरक्षा से लेकर JPSC-JSSC तक सरकार से सवाल
    Next Article लातेहार की घाटी में कार पर पलट गया 12 चक्का ट्रक, पति की मौत, पत्नी जख्मी

    Related Posts

    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    Latest Posts

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.