Chaibasa : चाईबासा जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड का बेनागाड़िया गांव गुरुवार की सुबह से ही सदमे में है। करीब साढ़े छह बजे 68 वर्षीय चंपा हेंब्रम शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। तभी उनका सामना अचानक एक जंगली हाथी से हो गया। डर के मारे भागने की कोशिश करने पर हाथी ने उन्हें पकड़कर पटक दिया। हमले में उनका एक पैर बुरी तरह घायल हुआ और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
इलाज के दौरान मौत
परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले गए। वन विभाग की टीम भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची और राहत के रूप में 20 हजार रुपये दी। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने चंपा हेंब्रम को ओडिशा के बारीपादा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनका निधन हो गया।
गांव में दहशत का माहौल
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से इलाके में हाथी घूम रहा है, जिससे लोगों में डर बना हुआ है। सुबह और शाम के वक्त घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
वन विभाग से सुरक्षा की मांग
ग्रामीणों ने वन विभाग से अपील की है कि हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेजा जाए और गांव में नियमित गश्त कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
Also Read : 16 लाख मजदूरों में सिर्फ 1.91 लाख पंजीकृत : MLA जयराम महतो


