Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जनता को समय पर न्याय मिले, देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : एसपी खोटरे
    झारखंड

    जनता को समय पर न्याय मिले, देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : एसपी खोटरे

    Team JoharBy Team JoharFebruary 19, 2026Updated:February 19, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एसपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने आज यानी गुरुवार को जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। इस दौरान एक-एक थाना के केस की समीक्षा की गई और कानून-व्यवस्था को लेकर साफ संदेश दिया गया कि लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और नक्सल गतिविधियों जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

    लंबित केसों पर सख्ती

    एसपी ने साफ कहा कि थानों में लंबित पड़े मामलों को जल्द से जल्द निपटाया जाए। थाना वाइज केसों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि अनुसंधान की गति तेज हो और हर केस का समय पर निष्पादन हो। उन्होंने कहा कि जनता को न्याय समय पर मिलना चाहिए, इसमें किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।

    महिला सुरक्षा पर खास जोर

    बैठक में महिला सुरक्षा को लेकर खास चर्चा हुई। एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि महिला संबंधित मामलों को गंभीरता से लें और तुरंत कार्रवाई करें। छेड़खानी, घरेलू हिंसा या अन्य मामलों में पुलिस की प्रतिक्रिया तेज और संवेदनशील होनी चाहिए।

    संपत्ति मूलक मामलों पर विशेष नजर

    एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में संपत्ति से जुड़े कुछ मामले सामने आए हैं। ऐसे मामलों को लेकर पुलिस को और सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। चोरी, लूट या जमीन विवाद जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।

    ट्रैफिक और शांति व्यवस्था पर भी चर्चा

    बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सड़क सुरक्षा को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। एसपी ने कहा कि किसी भी तरह की अव्यवस्था या तनाव की स्थिति को समय रहते कंट्रोल किया जाए।

    नक्सल और एलआरपी अभियान पर दिशा-निर्देश

    नक्सल गतिविधियों और अपराध नियंत्रण को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। एसपी ने एलआरपी (लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग) अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने का निर्देश दिया, ताकि संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बनी रहे।

    साफ संदेश : लापरवाही नहीं चलेगी

    बैठक के अंत में एसपी ने साफ कहा कि कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। हर थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में सक्रिय और जवाबदेह रहे। जनता का भरोसा बनाए रखना ही पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

    Also Read : सिल्ली अंचल के अमीन को ACB ने दबोचा, आठ हजार रुपये ले रहा था घूस

    Crime Control crime meeting LRP campaign Naxal control pending case review Shrikant S Khotre Simdega Police Simdega SP Simdega SP Shrikant S Khotre Traffic System Women Safety अपराध नियंत्रण एलआरपी अभियान क्राइम मीटिंग ट्रैफिक व्यवस्था नक्सल नियंत्रण महिला सुरक्षा लंबित केस समीक्षा श्रीकांत एस खोटरे सिमडेगा एसपी सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे सिमडेगा पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC भर्ती नियमों पर सवाल, नीड बेस्ड लेक्चररों ने किया जोरदार प्रदर्शन
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने फ्रीबीज पर जताई चिंता, कहा- बिना मेहनत सब मुफ्त मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.