Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बीआईटी मेसरा फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल सिंह गिरोह का मुख्य आरोपी सहित पांच गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    बीआईटी मेसरा फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल सिंह गिरोह का मुख्य आरोपी सहित पांच गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 18, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बीआईटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के बीआईटी मेसरा इलाके में बीते चार फरवरी की शाम हुई हवाई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में राहुल सिंह गिरोह से जुड़े मुख्य आरोपी समेत कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमन कुमार ठाकुर (मुख्य आरोपी), करन कुमार उरांव, विशाल मुण्डा, सेंटू सिंह और रामानंद कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस, बाइक और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

    टोयोटा शोरूम के पास हुई थी फायरिंग

    सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि फायरिंग मामले में सदर (मेसरा) थाना कांड संख्या 49/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। तफ्तीश के दरम्यान 17 फरवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी कोकर के सुंदर विहार में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा की देखरेख और सदर डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान अमन कुमार ठाकुर उर्फ छोटू को हिरासत में लिया गया। करीब 20 साल का अमन रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के पाचा का रहने वाला है। पूछताछ में उसने फायरिंग की घटना में शामिल होने की बात कबूल की। उसने बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियार, गोली, बाइक और कपड़े अपने घर में छिपाकर रखे हैं।

    घर से बरामद हुए हथियार और बाइक

    अमन की निशानदेही पर उसके पाचा स्थित घर में छापेमारी की गई। वहां से एक पिस्टल, दो जिंदा गोलियां, एक नीले रंग की अपाची मोटरसाइकिल जिसे काले रंग से रंगा गया था, छह मोबाइल फोन, हेलमेट, कपड़े और चप्पल बरामद किए गए। वहीं, अमन की निशानदेही पर पुलिस ने चार अन्य आरोपियों करन कुमार उरांव, विशाल मुण्डा, सेंटू सिंह और रामानंद कुमार को भी गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी आपराधिक गतिविधियों में पहले से शामिल रहे हैं।

    कई मामलों में दर्ज हैं केस

    मुख्य आरोपी अमन कुमार ठाकुर और करन कुमार उरांव के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं। करन कुमार उरांव के खिलाफ रांची और आसपास के थानों में कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। सेंटू सिंह के खिलाफ भी पूर्व में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

    पुलिस टीम की अहम भूमिका

    इस कार्रवाई में सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुलदीप कुमार, मेसरा ओपी प्रभारी अजय कुमार दास समेत कई पुलिस पदाधिकारी और तकनीकी शाखा की टीम शामिल थी।

    Also Read : लूट का किया विरोध तो मार दी थी गोली, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी अरेस्ट

    BIT Mesra firing case solved five arrested including main accused of Rahul Singh gang बीआईटी बीआईटी मेसरा फायरिंग कांड का खुलासा राहुल सिंह गिरोह का मुख्य आरोपी सहित पांच गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनवी मुंबई में फेडेक्स का बड़ा दाव, बनेगा हाईटेक एयर कार्गो हब
    Next Article रेलवे सप्ताह 2025 में चमका रांची मंडल, मिला सिक्योरिटी शील्ड का सम्मान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.