Ranchi : रेलवे सप्ताह पुरस्कार 2025 में इस बार Ranchi Railway Division ने सुरक्षा के क्षेत्र में शानदार काम करते हुए सिक्योरिटी शील्ड अपने नाम कर ली। यह सम्मान यूं ही नहीं मिला, बल्कि पूरे साल यात्रियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और सतर्क निगरानी में बेहतर प्रदर्शन का नतीजा है।
70वें रेलवे सप्ताह समारोह में मिला सम्मान
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 17 फरवरी 2026 को BNR Officers Club में आयोजित 70वें रेलवे सप्ताह के जोनल समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में रेलवे के अधिकारी मौजूद थे। रांची मंडल की ओर से मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, रांची श्री पवन कुमार ने यह शील्ड South Eastern Railway के महाप्रबंधक के हाथों ग्रहण की। जैसे ही रांची मंडल का नाम पुकारा गया, पूरे हॉल में तालियां गूंज उठीं।
सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत पकड़
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, बीते एक साल में रांची मंडल ने कई अहम कदम उठाए। स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ाई गई। अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ यात्रियों को सुरक्षित माहौल देने पर खास जोर दिया गया। रेलवे परिसरों में नियमित चेकिंग अभियान, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई और यात्रियों की त्वरित सहायता जैसी पहलों का सीधा असर देखने को मिला।
टीमवर्क का मिला इनाम
अधिकारियों का कहना है कि यह पुरस्कार किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे मंडल की टीम भावना का परिणाम है। अधिकारियों से लेकर जवानों और कर्मचारियों तक, हर स्तर पर लोगों ने जिम्मेदारी के साथ काम किया।
Also Read : बीआईटी मेसरा फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल सिंह गिरोह का मुख्य आरोपी सहित पांच गिरफ्तार

