Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में मौसम का डबल गेम, कहीं ठिठुरन तो कहीं पसीना
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में मौसम का डबल गेम, कहीं ठिठुरन तो कहीं पसीना

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में इन दिनों मौसम पूरा दोहरा रूप दिखा रहा है। एक तरफ कुछ जिलों में ऐसी ठंड पड़ रही है कि बिना स्वेटर और कंबल के काम ही नहीं चल रहा, तो दूसरी तरफ कई जगहों पर तेज धूप लोगों को पसीना छुड़ा रही है। पिछले 24 घंटों में तापमान का जो हाल रहा, उसने सबको चौंका दिया।

    गुमला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। वहीं चाईबासा में पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यानी एक ही राज्य में कहीं सर्दी से कांपते लोग, तो कहीं धूप से बेहाल जनता।

    हिमालयी हवाओं का असर

    मौसम में इस बदलाव की बड़ी वजह हिमालय क्षेत्र से आ रही ठंडी हवाएं बताई जा रही हैं। इन हवाओं का असर खासकर पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, लोहरदगा, रांची, खूंटी, गुमला और गढ़वा जिलों में साफ दिख रहा है। शाम होते ही इन इलाकों में तापमान तेजी से गिर रहा है। लोग रात में कंबल, शॉल और स्वेटर का सहारा ले रहे हैं। सुबह-सुबह भी हल्की सिहरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि ऐसा मौसम अगले करीब 10 से 12 दिनों तक बना रह सकता है।

    उत्तर-पूर्वी जिलों में तेज धूप

    दूसरी ओर झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्सों का हाल बिल्कुल अलग है। देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और दुमका में सुबह 7 बजे के बाद ही तेज धूप निकल जा रही है। यहां दिन में गर्मी महसूस हो रही है और लोगों को स्वेटर की जरूरत बहुत कम पड़ रही है। सुबह-शाम हल्की ठंड जरूर रहती है, लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जा रहा है।

    राजधानी में साफ रहेगा आसमान

    राजधानी रांची में 20 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्का-फुल्का कुहासा दिख सकता है, लेकिन दिन में अच्छी धूप रहेगी। 17 और 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 19 और 20 फरवरी को भी अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है।

    जानिए आपके जिला/शहर का हाल

    जिला / शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
    रांची27°C13°C
    जमशेदपुर30°C16°C
    धनबाद30°C14°C
    डाल्टनगंज28°C12°C
    देवघर28°C15°C
    मेदिनीनगर28°C12°C
    मैक्लूसकीगंज27°C

    Also Read : आरपीसी मीडिया कप 2026 : फाइनल में स्वर्णरेखा ने मा’री बाजी, बनी चैंपियन

    Jharkhand Weather News Ranchi weather forecast Ranchi Weather News today's weather news weather forecast weather news आज का वेदर न्यूज़ झारखंड वेदर न्यूज रांची वेदर न्यूज रांची वेदर फोरकास्ट वेदर न्यूज वेदर फोरकास्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 17 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article झारखंड में बजट सत्र से पहले हलचल तेज, सीएम ने बुलाई सत्ताधारी विधायकों की अहम बैठक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.