Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ : पुलवामा के वीरों को श्रद्धांजलि, झारखंड की प्रतिभाओं को मिला सम्मान
    झारखंड

    गुमला में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ : पुलवामा के वीरों को श्रद्धांजलि, झारखंड की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

    Team JoharBy Team JoharFebruary 15, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गुमला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला जिले के खरका गांव में 14 फरवरी को एक बेहद भावुक और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Gumla Satya Charitable and Welfare Trust की ओर से “एक शाम शहीदों के नाम” सह झारखंड विभूति सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को समर्पित था।

    पुलवामा के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुई। लोगों ने नम आंखों से उन वीर जवानों को याद किया जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर था। गांव के लोग बड़ी संख्या में जुटे और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    एसपी ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गुमला की एसपी हारीश बीन जमाँ ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका साहस और समर्पण हर युवा के लिए प्रेरणा है। उन्होंने युवाओं से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की अपील की। वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद साहु ने भी लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में आगे आने का संदेश दिया।

     

    देशभक्ति गीतों से गूंजा माहौल

    कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई से आई बाल गायिका देवना श्रेया (देवी) की प्रस्तुति से हुई। उन्होंने “ऐ मेरे वतन के लोगों” गीत गाकर सभी को भावुक कर दिया। इसके बाद नागपुरी गायक पवन राय, पंकज, नीतिश कच्छप और गायिका बरखा बड़ाईक, सरस्वती गुमकर और अक्षिता श्रेष्ठ ने देशभक्ति और सांस्कृतिक गीतों से समां बांध दिया। लोग देर तक तालियां बजाते रहे।

    झारखंड विभूति सम्मान 2026 : राज्य की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    कार्यक्रम के दूसरे चरण में झारखंड की उन हस्तियों को “झारखंड विभूति सम्मान-2026” से नवाजा गया, जिन्होंने साहित्य, समाजसेवा, कला-संस्कृति और खेल के क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन किया है। लोकगायक अभिमन्यु नायक, बंधु नायक और केश्वर सिंह को उनके संगीत योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अभियंता मो. अकबर इमाम को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उत्कृष्ट निर्माण कार्य के लिए सराहा गया। डॉ. शीतल कुमार उरांव को कथक में पीएचडी करने वाले झारखंड के पहले कलाकार होने पर सम्मान मिला। पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए केदार नाथ दास को सम्मानित किया गया। तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनुराधा कुमारी, कृष चंद्र देव, डॉ. प्रकाश राम, शिशिर महतो और करण कुमार कर्मकार को भी सम्मानित किया गया। सभी को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

    कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

    कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता रोहन रॉय, गुमला के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज, बसिया और गुमला के पुलिस पदाधिकारी, जैन विश्वविद्यालय बेंगलुरु के निदेशक डॉ. सौरभ कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस मौके पर राजकीय मध्य विद्यालय खरका के बच्चों को खेल सामग्री और स्कूल बैग भी बांटे गए।

    आयोजन समिति की अहम भूमिका

    “एक शाम शहीदों के नाम” सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह शहीदों के प्रति सम्मान, झारखंड की प्रतिभाओं के सम्मान और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का एक खूबसूरत प्रयास साबित हुआ। पूरा आयोजन देशभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देकर लोगों के दिलों में खास जगह बना गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट की अध्यक्षा सत्या देवी, सचिव अंकिता तिवारी, उपाध्यक्ष शिल्पी तिवारी और कोषाध्यक्ष उज्जवल तिवारी की अहम भूमिका रही।

    Also Read : चुनावी नियम सख्त: झारखंड में बूथ लूटने पर कड़ी कार्रवाई, नौकरी खतरे में…जानें

    Anand Sahu BJP Archery Players Jharkhand CRPF Martyrs CRPF शहीद Cultural Program Gumla devotional songs Ek Shaam Shaheedon Ke Naam Gumla News Gumla police Gumla Satya Charitable and Welfare Trust Harish Been Jama SP Gumla Jharkhand news Jharkhand Vibhuti Samman 2026 Kharka Village Gumla Lohardaga News Nagpuri Singer Patriotic Event Jharkhand Pulwama Attack 2019 Simdega news Social Service Event tribute to martyrs आनंद साहू BJP एक शाम शहीदों के नाम कल्चरल प्रोग्राम गुमला खरका गांव गुमला गुमला न्यूज गुमला पुलिस गुमला सत्य चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट झारखंड न्यूज झारखंड विभूति सम्मान 2026 तीरंदाजी खिलाड़ी झारखंड देशभक्ति इवेंट झारखंड नागपुरी सिंगर पुलवामा अटैक 2019 भक्ति गीत लोहरदगा न्यूज शहीदों को श्रद्धांजलि समाज सेवा इवेंट सिमडेगा न्यूज हरीश बीन जामा SP गुमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड निकाय चुनाव : बूथ पर हुई कोई भी गड़बड़ी, तो जा सकती है नौकरी
    Next Article पत्नी और भाई के नाजायज रिश्ते का नतीजा है पान दुकानदार की खौफनाक ह’त्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    Latest Posts

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.