Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 11:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची पुलिस का नशे पर वार, 61 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस का नशे पर वार, 61 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को दबोचा

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में नशे के कारोबार पर तीखा प्रहार किया है। पुलिस ने न्यू मार्केट बस स्टैंड के पास से दो ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया। उनके पास से कुल 61.19 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 12 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों के नाम सोनू कुमार यादव और अजय यादव बताये गये। दोनों युवक सुथदेवनगर थाना क्षेत्र के आनंदपुरी चौक, छठ घाट, हरमु नदी, विधानसभा नगर के रहने वाले हैं।

    कैसे हुआ खुलासा

    सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि बीती रात रांची एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली कि बिहार के सासाराम से दो युवक ब्राउन शुगर लेकर बस से रांची आ रहे हैं। यह जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की अगुवाई में एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड के आसपास संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू की। रात करीब 9:30 बजे न्यू मार्केट चौक के मंदिर कोने पर टेम्पू स्टैंड के पास दो युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। गिरफ्तार सोनू कुमार यादव के पास से 43.85 ग्राम ब्राउन शुगर, एक सैमसंग मोबाइल फोन और रांची-सासाराम रेल टिकट बरामद किया गया। वहीं, अजय यादव के पास से 17.34 ग्राम ब्राउन शुगर और साथ में 720 रुपये नगद भी जब्त किये गये। इस तरह दोनों के पास से कुल 61.19 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन, रेल टिकट और नगद जब्त हुआ।

    पूछताछ में खुलासा

    सिटी एसपी परास राणा ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे एक दिन पहले ट्रेन से सासाराम गए थे। वहां से बबन साह और सूरज साह से ब्राउन शुगर खरीदी और बस से रांची लौटे। घर जाने के लिए ऑटो में सवार होने वाले ही थे कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

    Also Read : सीएम हेमंत से मिले वरिष्ठ वैज्ञानिक, कैंसर इलाज की स्वदेशी मशीन पर हुई चर्चा

    61 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को दबोचा nab two smugglers with 61 grams of brown sugar Ranchi police crack down on drugs रांची पुलिस का नशे पर वार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत से मिले वरिष्ठ वैज्ञानिक, कैंसर इलाज की स्वदेशी मशीन पर हुई चर्चा
    Next Article पैसों के झगड़े में दोस्त बना दुश्मन, थार से कुचल कर उतारा मौ’त के घाट

    Related Posts

    झारखंड

    घरेलू विवाद ने ली जान, धनबाद में भाजपा नेता का शव मिलने से हड़कंप

    May 2, 2026
    कारोबार

    गैस उपभोक्ताओं को झटका, कॉमर्शियल और छोटे सिलेंडर दोनों के दाम बढ़े

    May 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर दोबारा मतदान, डायमंड हार्बर में EVM खराबी का दावा

    May 2, 2026
    Latest Posts

    घरेलू विवाद ने ली जान, धनबाद में भाजपा नेता का शव मिलने से हड़कंप

    May 2, 2026

    गैस उपभोक्ताओं को झटका, कॉमर्शियल और छोटे सिलेंडर दोनों के दाम बढ़े

    May 2, 2026

    पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर दोबारा मतदान, डायमंड हार्बर में EVM खराबी का दावा

    May 2, 2026

    जनगणना-2027 : जमशेदपुर डीसी ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, लोगों से की भागीदारी की अपील

    May 2, 2026

    पलामू में तिलक चढ़ाने गए रिश्तेदार व पंडित को लगी गोली, पूर्व मुखिया गिरफ्तार

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.