Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मजदूरों का देशव्यापी हड़ताल : बोकारो में असर… जानें
    झारखंड

    मजदूरों का देशव्यापी हड़ताल : बोकारो में असर… जानें

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2026Updated:February 12, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हड़ताल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो जिला के बेरमो कोयलांचल में मजदूरों ने एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल में भाग लिया। संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के बैनर तले यह बंद रखा गया। हड़ताल के चलते कोलियरियों के सभी प्रोजेक्ट पूरी तरह से बंद हैं। नतीजतन, न सिर्फ कोयला उत्पादन ठप है बल्कि कोयले का ट्रांसपोर्ट भी रुका हुआ है। मजदूर संगठनों के नेता और कर्मचारी परियोजना पर पहुंचे और बंद का समर्थन करते हुए जोरदार नारेबाजी की।

    मजदूरों की नाराजगी : ‘फॉर लेबर कोड’ को लेकर

    मजदूर यूनियन के नेताओं का कहना है कि सरकार द्वारा लाए गए नए ‘फॉर लेबर कोड’ से मजदूरों के अधिकार खतरे में पड़ जाएंगे। पहले मजदूरों के हित में बनाए गए कानून धीरे-धीरे रद्द कर दिए गए हैं। अब नए कानून के लागू होने (1 अप्रैल 2026 से) से सरकार मजदूरों के हक पर रोक लगा रही है।

    लीडर्स का कहना है कि कोलियरियों में रोज़ाना दुर्घटनाएं होती हैं और कई बार लोगों की जान चली जाती है। ऐसे मामलों में पुराने कानून के तहत मजदूर के आश्रित को तुरंत नियुक्ति मिलती थी, या जब कर्मचारी काम करने में अस्वस्थ होता था, तो उसके स्थान पर आश्रित को नियुक्त किया जाता था। लेकिन नए कोड के आने से ये अधिकार पूरी तरह समाप्त हो सकते हैं।

    हड़ताल में कौन-कौन शामिल हैं

    कोल इंडिया की अनुषांगिक इकाई सीसीएल के ढोरी एरिया, एरिया एकाउंट ऑफ़िस, एरिया सेल ऑफ़िस, ढोरी जीएम ऑफिस, महिला क्लब ढोरी, बोकारो और करगली एरिया, खास महल प्रोजेक्ट, कारो प्रोजेक्ट एवं कथारा एरिया के गोविंदपुर प्रोजेक्ट में काम करने वाले कर्मचारी आज हड़ताल में शामिल हैं। इंटक, एटक, एचएमएस और सीटू के कार्यकर्ताओं ने झंडे, पोस्टर और बैनर लगाकर हड़ताल का समर्थन किया।

    सीटू के केंद्रीय सचिव विजय भोई ने चेताया कि इस कानून के लागू होने से राज्य में औद्योगिक अशांति बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को 8 घंटे की जगह 12 घंटे काम करना पड़ेगा और हड़ताल करने का अधिकार खत्म हो जाएगा। साथ ही जेबीसीसीआई को भी समाप्त कर दिया जाएगा।

    बीएमएस का रुख

    नेताओं ने बताया कि इस बंद में सिर्फ बीएमएस यूनियन शामिल नहीं है। हालांकि, उनका नैतिक समर्थन बंद के साथ है। बताया जा रहा है कि बीएमएस सरकार का सहयोगी यूनियन है, इसलिए वह सीधे तौर पर हड़ताल में हिस्सा नहीं ले रहा।

    जनता मजदूर संघ की राय

    हड़ताल में शामिल जनता मजदूर संघ के सचिव संतोष कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार से उनकी कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी था। उनका कहना था कि ‘फॉर लेबर कोड’ लागू करना मजदूरों की अनदेखी और उनके अधिकारों का हनन है।

    प्रबंधन का कहना

    बोकारो और करगली के महाप्रबंधक एसके झा ने कहा कि सभी परियोजनाओं में काम आउटसोर्सिंग के जरिए चल रहा है। उन्होंने बताया कि यूनियन के सदस्यों से बातचीत करके काम पर वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। नुकसान का आकलन अभी करना मुश्किल है।

    हड़ताल में शामिल प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ता

    कार्यक्रम में जेबीसीसीआई के सदस्य, जनता मजदूर संघ के ओम प्रकाश सिंह, संतोष कुमार, इंटक के सुबोध सिंह (क्षेत्रीय सचिव बी एंड के), आर उनेश, राजू भुखिया, धीरज पाण्डेय, शरत कुमार, भीम महतो, राजु रविदास, जवाहरलाल यादव, शिवनंदन चौहान, गोवर्धन रविदास, कुंज बिहारी प्रसाद, विकास कुमार, मनसुख कालिंदी, सुभाष महतो, महेंद्र चौधरी और नरेश महतो समेत कई लोग शामिल थे।

    Also Read : साहेबगंज में बजेगा भोजपुरी का जलवा, 19 फरवरी को स्टेज शो

    AITUC Anti-Union Law Bermo Coalfield BMS Bokaro CCL CITU Coal Production Coal Projects For Labour Code HMS Industrial Unrest INTUC JBCCI Labour Rights labour safety Labour Strike Labour Union Labour Wages Nationwide Bandh Outsourcing Strike Support आउटसोर्सिंग औद्योगिक अशांति कोयला उत्पादन कोयला परियोजनाएं देशव्यापी बंद फॉर लेबर कोड बीएमएस बेरमो कोयलांचल बोकारो मजदूर अधिकार मजदूर यूनियन मजदूर वेतन मजदूर सुरक्षा मजदूर हड़ताल यूनियन विरोधी कानून हड़ताल समर्थन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव साहिबगंज में बिखेरेंगे जलवा… जानें कब
    Next Article मंईयां सम्मान के पैसे जल्द लाभुकों के खाते में, सरकार ने दी तैयारी की जानकारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: वन महोत्सव में बोले हेमंत सोरेन- पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    75 से 100 फीसद चयन झारखंड के मूलवासियों का, हेमंत सोरेन ने गिनाए नियुक्तियों के आंकड़े

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: वन महोत्सव में बोले हेमंत सोरेन- पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी

    August 11, 2026

    75 से 100 फीसद चयन झारखंड के मूलवासियों का, हेमंत सोरेन ने गिनाए नियुक्तियों के आंकड़े

    August 11, 2026

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.