Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»होली स्पेशल ट्रेन का तोहफा, धनबाद समेत कई स्टेशनों को सीधा फायदा
    झारखंड

    होली स्पेशल ट्रेन का तोहफा, धनबाद समेत कई स्टेशनों को सीधा फायदा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2026Updated:February 12, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : होली आते ही घर जाने की टेंशन शुरू हो जाती है। खासकर धनबाद और आसपास के लोगों के लिए रिजर्वेशन मिलना हर साल बड़ी चुनौती बन जाता है। इस बार रेलवे ने राहत दी है। दुर्ग से मधुबनी के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान हुआ है, जिससे धनबाद, कतरास, चंद्रपुरा और बोकारो के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

    1 और 2 मार्च को चलेगी स्पेशल ट्रेन

    रेलवे के मुताबिक, 08753 दुर्ग–मधुबनी स्पेशल दुर्ग से एक मार्च को रवाना होगी। यह ट्रेन 28 फरवरी की देर रात 12:30 बजे दुर्ग से खुलेगी।

    वहीं वापसी में 08754 मधुबनी–दुर्ग स्पेशल दो मार्च को मधुबनी से चलेगी।

    दुर्ग से चलने वाली ट्रेन की टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में जो लोग होली पर घर जाने की तैयारी में हैं, वे जल्द से जल्द रिजर्वेशन कर लें।

    धनबाद में कब पहुंचेगी ट्रेन?

    दुर्ग से चलने वाली 08753 स्पेशल ट्रेन अगले दिन दोपहर 3:10 बजे बोकारो पहुंचेगी। इसके बाद

    3:38 बजे चंद्रपुरा

    शाम 4:10 बजे कतरास

    और शाम 5:00 बजे धनबाद पहुंचेगी।

    इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ते हुए अगले दिन सुबह 4:45 बजे मधुबनी पहुंचेगी।

    वहीं वापसी में 08754 स्पेशल मधुबनी से सुबह 6:15 बजे खुलेगी और

    शाम 6:20 बजे धनबाद

    7:05 बजे कतरास

    रात 8:40 बजे चंद्रपुरा

    रात 9:35 बजे बोकारो पहुंचेगी।

    ट्रेन अगले दिन दोपहर 12:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

    किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी?

    दुर्ग से चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव कई बड़े स्टेशनों पर होगा। इनमें रायपुर, बिलासपुर, चंपा, रायगढ़, झारसुगड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो, चंद्रपुरा, धनबाद, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और सकरी शामिल हैं। इस रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत की बात है।

    स्लीपर और थर्ड एसी कोच की सुविधा

    इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित श्रेणी के स्लीपर और थर्ड एसी कोच लगाए जाएंगे। यानी लंबी दूरी की यात्रा थोड़ी आरामदायक रहेगी। होली के समय भीड़ को देखते हुए यह सुविधा काफी काम आएगी।

    हर साल रहती है भीड़, इस बार मिलेगी राहत

    होली के मौके पर बिहार और झारखंड की ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रहती है। वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है और कई लोगों को मजबूरी में बस या निजी साधनों से सफर करना पड़ता है। ऐसे में यह स्पेशल ट्रेन धनबाद और आसपास के इलाकों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

    Also Read : हरमू के कई इलाकों में पांच घंटो तक नहीं रहेगी बिजली…देखें

    08753 Train 08753 ट्रेन 08754 Train 08754 ट्रेन Bihar bound Train Bokaro Railway Station Chandrapura Station Dhanbad News Dhanbad Railway Durg Madhubani Special Holi 2026 Holi Special Train Indian Railway Updates Katras Station Railway News Relief for Dhanbad Passengers Special Train Jharkhand इंडियन रेलवे अपडेट कतरास स्टेशन चंद्रपुरा स्टेशन दुर्ग मधुबनी स्पेशल धनबाद खबर धनबाद यात्रियों के लिए राहत धनबाद रेलवे बिहार जाने वाली ट्रेन बोकारो रेलवे स्टेशन रेलवे न्यूज स्पेशल ट्रेन झारखंड होली 2026 होली स्पेशल ट्रेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहरमू के कई इलाकों में पांच घंटो तक नहीं रहेगी बिजली…देखें
    Next Article मुंडन संस्कार से लौट रही रिजर्व बस पलटी, मासूम और महिला के मौ’त, 40 जख्मी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.