Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रनिंग स्टाफ की थकान पर रेलवे बोर्ड सख्त, शिकायत दर्ज करने का तरीका बदला
    झारखंड

    रनिंग स्टाफ की थकान पर रेलवे बोर्ड सख्त, शिकायत दर्ज करने का तरीका बदला

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : ट्रेन चलाने वाले लोको पायलट और दूसरे रनिंग स्टाफ की थकान अगर बढ़े, तो सीधा असर यात्रियों की सुरक्षा पर पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने बड़ा और अहम फैसला लिया है। अब रनिंग रूम से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत सिर्फ ‘चालक दल एप’ के जरिए ही दर्ज की जाएगी।

    रजिस्टर वाली शिकायतों पर लगेगी रोक

    रेलवे बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कई जोन और मंडलों में अब भी रनिंग रूम की शिकायतें पुराने तरीके से रजिस्टर में लिखी जा रही हैं। कहीं-कहीं तो अलग-अलग, खुद से बनाई गई शिकायत प्रणालियां भी चल रही हैं। इससे दिक्कत यह हो रही थी कि शिकायतें ऊपर तक नहीं पहुंच पा रही थीं और उनका कोई ठोस असर नहीं दिखता था।

    अब हर शिकायत पहुंचेगी सीधे अधिकारियों तक

    इसी वजह से रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को साफ निर्देश दिया है कि वे रनिंग स्टाफ को जागरूक करें और उन्हें प्रोत्साहित करें कि रनिंग रूम से जुड़ी हर समस्या अनिवार्य रूप से चालक दल एप के जरिए ही दर्ज करें। बोर्ड का मानना है कि इससे शिकायतों में पारदर्शिता आएगी और जिम्मेदारी भी तय होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अगर लोको पायलट और रनिंग स्टाफ को रनिंग रूम में अच्छा आराम और जरूरी सुविधाएं मिलेंगी, तो उनकी कार्यक्षमता भी बेहतर होगी। इससे ट्रेन संचालन ज्यादा सुरक्षित होगा और यात्रियों की सुरक्षा और मजबूत होगी।

    रनिंग रूम में आरामदायक माहौल जरूरी

    रेलवे बोर्ड ने निर्देश में साफ कहा है कि लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर जब रनिंग रूम में ठहरते हैं, तो उन्हें आरामदायक और सुरक्षित माहौल मिलना बेहद जरूरी है। अच्छी नींद और सही सुविधाएं मिलने से ही ट्रेन सुरक्षित तरीके से चलाई जा सकती है।

    चालक दल एप में पहले से मौजूद है शिकायत सुविधा

    रेलवे बोर्ड के अनुसार, रनिंग रूम से जुड़ी शिकायत दर्ज करने की सुविधा क्रिस द्वारा विकसित चालक दल एप में पहले से ही मौजूद है। इस एप से दर्ज की गई शिकायतें सीधे सीएमएस (कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम) में पहुंचती हैं, जिससे अधिकारियों को समस्या की पूरी जानकारी मिलती है और समाधान भी जल्दी हो पाता है।

    निदेशक स्तर से जारी हुआ आदेश

    यह निर्देश रेलवे बोर्ड के निदेशक (विद्युत अभियान्त्रिकी – पावर ट्रैक्शन) विकास आनंद द्वारा जारी किया गया है। बोर्ड को उम्मीद है कि इस फैसले से रनिंग स्टाफ की समस्याओं का समय पर समाधान होगा और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर बनेगी।

    Also Read : रांची में अतिक्रमण हटाने पर बवाल : इस इलाके में 10 घर तोड़े, परिवार बेघर (VIDEO)

    CMS Complaint System Crew App CRIS Loco Pilot Loco Pilot Facilitation passenger safety Railway Board Railway Instructions railway safety ranchi Running Room Running Staff Train Operation क्रिस चालक दल एप ट्रेन परिचालन यात्री सुरक्षा रनिंग रूम रनिंग स्टाफ रांची रेलवे निर्देश रेलवे बोर्ड रेलवे सुरक्षा लोको पायलट लोको पायलट सुविधा शिकायत प्रणाली सीएमएस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में अतिक्रमण हटाने पर बवाल : इस इलाके में 10 घर तोड़े, परिवार बेघर (VIDEO)
    Next Article बेचैनी खत्म, 11 साल की नेहा को सही सलामत खोज निकाली रांची पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.