Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Jun, 2026 ♦ 8:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सरकारी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिकायतों का होगा तुरंत निपटारा, सरकार ला रही नया तंत्र
    झारखंड

    सरकारी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिकायतों का होगा तुरंत निपटारा, सरकार ला रही नया तंत्र

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2026Updated:February 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विश्वविद्यालयों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्य सरकार ने सरकारी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए एक व्यवस्थित व्यवस्था तैयार की है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसके लिए शिकायत निवारण तंत्र (Grievance Redressal Mechanism) का ड्राफ्ट सभी सरकारी विश्वविद्यालयों को भेज दिया है। अब प्रत्येक विश्वविद्यालय इसे अपने सिंडिकेट से मंजूरी दिलाकर विभाग को वापस भेजेगा।

    छात्रों को मिलेगा शिकायत दर्ज कराने का मंच

    नई व्यवस्था के तहत छात्र अब शैक्षणिक सुविधाओं में कमी, प्रोस्पेक्टस में वर्णित सुविधाओं का न मिलना, भेदभाव, उत्पीड़न, नामांकन में अनियमितताएं, छात्र संघ चुनाव, नियमों के उल्लंघन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा न मिलने जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

    कॉलेज स्तर पर समिति

    हर कॉलेज में शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष प्राचार्य या प्रोफेसर-इन-चार्ज होंगे। समिति में कुलपति द्वारा नामित एक विभागाध्यक्ष या वरिष्ठ शिक्षक, प्राचार्य द्वारा नामित दो वरिष्ठ शिक्षक सदस्य होंगे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया जाएगा। इसके अलावा एक छात्र प्रतिनिधि को आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा।

    विश्वविद्यालय स्तर पर समिति

    विश्वविद्यालय स्तर की समिति की अध्यक्षता डायरेक्टर ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स (DSW) करेंगे। इसमें प्रॉक्टर, कुलपति द्वारा नामित पांच प्रोफेसर और अंतिम वर्ष के दो छात्र सदस्य होंगे। रजिस्ट्रार समिति के सदस्य सचिव होंगे। समिति में एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग का कम से कम एक सदस्य होना अनिवार्य है। सभी सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष होगा।

    शिक्षक और कर्मचारियों के लिए अलग समिति

    शिक्षकों और विश्वविद्यालय कर्मचारियों की शिकायतों के लिए एक अलग समिति गठित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे। इसमें एक डीन, सिंडिकेट से नामित एक सदस्य, रजिस्ट्रार, एससी/एसटी वर्ग का एक शिक्षक और वित्त तथा प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी सदस्य होंगे। प्रॉक्टर इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। अध्यक्ष को आवश्यकता अनुसार अन्य सदस्यों को आमंत्रित करने का अधिकार भी होगा।

    सिंडिकेट की मंजूरी के बाद लागू होगी व्यवस्था

    ड्राफ्ट को लागू करने से पहले सभी विश्वविद्यालयों को इसे अपने-अपने सिंडिकेट से स्वीकृत कराना होगा। स्वीकृति मिलने के बाद प्रस्ताव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा और राज्यभर में यह तंत्र प्रभावी होगा।

    विशेषज्ञों का मानना

    डॉ. राजकुमार, अध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रोफेसर संघ का कहना है कि यह पहल सकारात्मक कदम है। यदि समितियों का गठन पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ होता है और शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाता है, तो यह व्यवस्था शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी।

    Also Read : रांची में हाई-स्पीड ड्रामा, तेज रफ्तार कार ने लोगों और पुलिस को बनाया निशाना

    Academic Environment college College Committee Department of Higher and Technical Education Dr. Rajkumar DSW Employee Grievance Government University Grievance Redressal Mechanism National Education Policy 2020 state government Student Grievance Teacher Grievance timely resolution transparency university committee उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग कर्मचारी शिकायत कॉलेज समिति छात्र शिकायत डॉ राजकुमार पारदर्शिता महाविद्यालय राज्य सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विश्वविद्यालय समिति शिकायत निवारण तंत्र शिक्षक शिकायत शैक्षणिक वातावरण समयबद्ध समाधान सरकारी विश्वविद्यालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपैसेंजर्स से भरी ट्रैवलर और ट्रेलर में भिड़ंत, फिर…
    Next Article धनबाद पुलिस का एक्शन प्लान, 4000 जमानती संदिग्धों पर 24 घंटे सर्विलांस

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा नगर पंचायत में अवैध वसूली का आरोप, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने खोला मोर्चा

    June 3, 2026
    झारखंड

    रामगढ़ में खेल परिसरों का डीसी ऋतुराज ने किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

    June 3, 2026
    झारखंड

    डीसी ने मोहनपुर प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, कामकाज में तेजी लाने के दिए निर्देश

    June 3, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा नगर पंचायत में अवैध वसूली का आरोप, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने खोला मोर्चा

    June 3, 2026

    रामगढ़ में खेल परिसरों का डीसी ऋतुराज ने किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

    June 3, 2026

    डीसी ने मोहनपुर प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, कामकाज में तेजी लाने के दिए निर्देश

    June 3, 2026

    हजारीबाग में मासूम से दरिंदगी का खुलासा, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर आरोपी ने की ह’त्या

    June 3, 2026

    1.91 करोड़ गबन मामले में विमल अग्रवाल और बेटे को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR हुई रद्द

    June 3, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.