Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 12:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महिला अधिवक्ता के साथ बदसुलूकी मामले ने पकड़ा तूल, डीजीपी से सख्त कार्रवाई की मांग
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला अधिवक्ता के साथ बदसुलूकी मामले ने पकड़ा तूल, डीजीपी से सख्त कार्रवाई की मांग

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : महिला अधिवक्ता के साथ कथित बदसुलूकी के मामले में पुलिस मुख्यालय तक शिकायत पहुंच गई है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमित कुमार चौबे ने डीजीपी तदाशा मिश्रा को पत्र भेजकर दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    05 फरवरी की घटना बताई जा रही गंभीर

    पत्र में उल्लेख किया गया है कि बीते पांच फरवरी को एससी-एसटी थाने में एक महिला अधिवक्ता के साथ बदसुलूकी की घटना हुई। इसे अत्यंत गंभीर मामला बताते हुए कहा गया है कि इस प्रकार का व्यवहार न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा करता है।

    थानेदार और जमादार की भूमिका की जांच की मांग

    शिकायत में कहा गया है कि अधिवक्ता सबीता कुजूर के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार में थानेदार महेश मुंडा और जमादार महेंद्र बाड़ा की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए। पत्र में आरोप लगाया गया है कि यह घटना मनमानेपन, दुर्भावना और उदंड प्रवृत्ति को दर्शाती है। दोषी पाए जाने पर दोनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

    एसएसपी को भी दिया गया आवेदन

    इस संबंध में एक शिकायत पत्र पहले ही वरीय एसएसपी राकेश रंजन को सौंपा जा चुका है। हालांकि, पत्र में कहा गया है कि अब तक संबंधित पदाधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

    संलग्न आवेदन के आधार पर हस्तक्षेप का अनुरोध

    अध्यक्ष अमित कुमार चौबे ने अपने पत्र के साथ अधिवक्ता सबीता कुजूर द्वारा एसएसपी को दिए गए आवेदन की प्रति भी संलग्न की है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से मामले में संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

    Also Read : रांची में मिनी आर्म्स फैक्ट्री का खुलासा, 19 देशी बंदूक सहित अन्य सामान बरामद

    The case of alleged mistreatment of a female lawyer has escalated The case of mistreatment of a female lawyer has escalated with demands for strict action from the Director General of Police. with demands for strict action. महिला महिला अधिवक्ता के साथ बदसुलूकी मामले ने पकड़ा तूल सख्त कार्रवाई की मांग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में मिनी आर्म्स फैक्ट्री का खुलासा, 19 देशी बंदूक सहित अन्य सामान बरामद
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री पर रणधीर सिंह का तीखा हमला, केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत

    April 27, 2026
    गुमला

    गुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने

    April 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    April 27, 2026
    Latest Posts

    सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत

    April 27, 2026

    गुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने

    April 27, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    April 27, 2026

    जगुआर कैंपस में बनेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’, सीएम हेमंत ने की समीक्षा बैठक

    April 27, 2026

    खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान

    April 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.