Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड पुलिस की मदद के गदगद हो गया जापानी युवक, बोला- जापान जा कर करूंगा…
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पुलिस की मदद के गदगद हो गया जापानी युवक, बोला- जापान जा कर करूंगा…

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 7, 2026Updated:February 7, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जापान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : जापान के टोक्यो से हजारों किलोमीटर दूर, भारत की यात्रा पर निकला 30 वर्षीय हारूखी वतावनवे शायद नहीं जानता था कि उसकी इस यात्रा में एक ऐसा पल भी आएगा, जिसे वह कभी नहीं भूलेगा। श्रीलंका होते हुए भारत पहुंचे हारूखी बोधगया जा रहे थे। गुरुवार की सुबह वह महारानी बस से सफर कर रहे थे। मैथन टोल प्लाजा पर वह कुछ देर के लिए बस से उतरे। लेकिन कुछ ही मिनटों में बस आगे बढ़ गई। जब तक उन्हें एहसास हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उनका मोबाइल, पैसे और सारा सामान बस में ही रह गया था।

    भीड़ के बीच अकेला

    झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित टोल प्लाजा पर लोगों की आवाजाही थी, गाड़ियों का शोर था, लेकिन उस भीड़ में हारूखी बिल्कुल अकेले थे। न मोबाइल, न पैसे, न कोई जान-पहचान। सबसे बड़ी बात, वह न हिंदी समझ पा रहे थे और न बोल पा रहे थे। लोगों से कुछ कहने की कोशिश करते, लेकिन शब्द साथ नहीं दे रहे थे। चेहरे पर घबराहट साफ दिख रही थी।

    जब पुलिस ने बढ़ाया कदम

    इसी बीच मैथन थाना की पुलिस की नजर उन पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने जब एक विदेशी युवक को परेशान हालत में देखा, तो पास जाकर बात करने की कोशिश की। भाषा अलग थी, लेकिन हालात समझने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। इशारों और थोड़ी-बहुत अंग्रेजी के सहारे बात आगे बढ़ी। पुलिस ने तुरंत महारानी बस के मालिक से संपर्क किया। पता चला कि युवक का सामान सुरक्षित है और बस गया पहुंच चुकी है। पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि उसका सारा सामान गया स्थित बस कार्यालय में सुरक्षित रखवा दिया जाए।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/02/jhj.mp4

    सिर्फ मदद नहीं, भरोसा भी दिया

    मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। युवक को बोधगया तक सुरक्षित पहुंचाना भी जरूरी था। पुलिस ने दूसरी बस की व्यवस्था कर उसे रवाना किया। इस दौरान पुलिसकर्मी उसके साथ खड़े रहे, ताकि उसे किसी तरह की दिक्कत न हो। कुछ घंटों पहले जो युवक खुद को बिल्कुल असहाय महसूस कर रहा था, उसके चेहरे पर अब राहत साफ दिख रही थी।

    “पुलिस सिर्फ सख्ती नहीं, सेवा भी करती है”

    बोधगया के लिए रवाना होते समय हारूखी ने अपने तरीके से आभार जताया। जापानी भाषा में उसने पुलिस को धन्यवाद कहा। टूटी-फूटी अंग्रेजी और मुस्कान के जरिए उसने जो कहा, उसका भाव साफ था। उसने बताया कि उसने अक्सर सुना था कि पुलिस सख्त होती है। लेकिन यहां उसे लगा कि पुलिस लोगों की मदद भी दिल से करती है। उसने कहा कि वह जापान लौटकर अपने लोगों को जरूर बताएगा कि भारत में, खासकर झारखंड में, पुलिस ने उसकी कैसे मदद की। यह घटना भले कुछ घंटों की रही हो, लेकिन इसने एक विदेशी मेहमान के मन में भारत की अलग तस्वीर बना दी।

    Also Read : सीएम हेमंत पत्नी कल्पना के साथ पहुंचे रजरप्पा, शादी की 20वीं सालगिरह पर लिया मां छिन्नमस्तिके का आशीर्वाद

    "When I go back to Japan I will..." The Japanese young man was overjoyed by the help he received from the Jharkhand police and said झारखंड पुलिस की मदद के गदगद हो गया जापानी युवक बोला- जापान जा कर करूंगा... मैथन टोल प्लाजा पर बस छूटने से फंसे जापानी पर्यटक की झारखंड पुलिस ने मदद की। मोबाइल और सामान बस में छूटने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बोधगया पहुंचाया।
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10 दिन थाने में बंद रहा छात्र, मैट्रिक परीक्षा से वंचित; मामला पहुंचा हाईकोर्ट
    Next Article रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स ने ऑस्ट्रेलिया की गुडनेस ग्रुप में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    Latest Posts

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.