Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग में सड़क हादसा: सब्जी बेचने जा रहे बुजुर्ग की मौ’त, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    झारखंड

    हजारीबाग में सड़क हादसा: सब्जी बेचने जा रहे बुजुर्ग की मौ’त, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 साल के बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा लूटा रेलवे ओवरब्रिज के पास हुआ। मृतक की पहचान पकरार गांव निवासी वासुदेव महतो के रूप में हुई है। वासुदेव महतो रोज की तरह सब्जी बेचने के लिए अपने घर से शहरी इलाके की ओर जा रहे थे।

    दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे कई घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीण हादसे में शामिल वाहन चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

    सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कटकमदाग अंचलाधिकारी सत्येंद्र पासवान भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया। जाम हटने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया।

    मृतक वासुदेव महतो अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। मृतक के पुत्र नागेश्वर प्रसाद ने बताया कि उनका परिवार बेहद गरीब है और उनके पिता ही पूरे परिवार का सहारा थे। उन्होंने प्रशासन से न्याय और उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके।

    कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read :जादू टोना के शक में मरवा डाला भाभी को, दो लाख में तय किया था मौ’त का सौदा

    demand for compensation driver absconding Hazaribagh Katkamdag police station area Luta railway overbridge police action post mortem Road Accident road blocked Sheikh Bhikhari Medical College tractor accident Vasudev Mahto vegetable vendor dies villagers protest कटकमदाग थाना क्षेत्र ग्रामीणों का प्रदर्शन चालक फरार ट्रैक्टर दुर्घटना पुलिस कार्रवाई पोस्टमॉर्टम मुआवजे की मांग लूटा रेलवे ओवरब्रिज वासुदेव महतो शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज सड़क जाम सड़क हादसा सब्जी विक्रेता की मौत हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजादू टोना के शक में मरवा डाला भाभी को, दो लाख में तय किया था मौ’त का सौदा
    Next Article भारत में तेल के बिना खाना मुश्किल, लेकिन ज्यादा तेल सेहत के लिए खतरा… जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.