Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बिहार के युवक की देवघर में मिली ला’श, कुछ परिचित लोग बुलाकर ले गए थे घर से
    क्राइम

    बिहार के युवक की देवघर में मिली ला’श, कुछ परिचित लोग बुलाकर ले गए थे घर से

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2026Updated:February 5, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    देवघर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर जिले में गुरुवार सुबह सड़क किनारे पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगरिया पहाड़ के 62 माइल के पास हुई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए। जसीडीह थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों को संदिग्ध बताया है।

    मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के लहुआ गांव निवासी, 42 साल के लड्डू उर्फ हेमंत यादव  के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के पिता सुग्रीव यादव और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार, गांव के कुछ परिचित लोग लड्डू यादव के घर आए और उसे देवघर स्थित श्मशान काली मंदिर में पूजा-अर्चना कराने का झांसा देकर अपने साथ ले गए। शाम को मोबाइल पर संपर्क करने पर लड्डू ने बताया कि वह जल्दी लौट आएगा, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। रात में कई बार कॉल करने पर पहले घंटी जाती रही, फिर अचानक मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

    परिजनों ने आसपास के रिश्तेदारों और इलाकों में उसकी खोज की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह शव पुलिया के नीचे मिलने के बाद परिजनों की आशंका सच साबित हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत लड्डू यादव की हत्या की गई और सबूत छिपाने के लिए शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। उनका कहना है कि मृतक का मोबाइल भी शव के पास नहीं मिला, जिससे मामला और संदिग्ध प्रतीत होता है।

    बताया जा रहा है कि लड्डू यादव मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने पीछे तीन पुत्रियां और दो पुत्रों सहित परिवार छोड़ गया है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी एसआई सच्चिदानंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हर पहलू से जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : आज से घट जाएगा टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव… जानें कैसे

    body found under a bridge crime Deoghar Digaria hill family matter Jamui Jasidih Laddoo Yadav mobile phone missing police investigation post mortem suspected murder Villagers' reaction अपराध ग्रामीणों की प्रतिक्रिया जमुई जसीडीह झारखण्ड न्यूज़ टुडे न्यूज़ डिगरिया पहाड़ देवघर परिवारिक मामला पुलिया के नीचे शव पुलिस जांच पोस्टमॉर्टम मोबाइल गायब लड्डू यादव हत्या की आशंका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleMirzapur The Movie की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, ‘कालीन भईया’ करेंगे धमाका
    Next Article बच्चों से भरी स्कूल वन सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, फिर…

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.