Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़: शराब के नशे में धुत आरपीएफ के जवान ने पांच लोगों को मारी गोली, 2 की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: शराब के नशे में धुत आरपीएफ के जवान ने पांच लोगों को मारी गोली, 2 की मौत

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2019Updated:August 17, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रामगढ़ : जिले के बरकाकाना ओपी अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में देर शाम शराब के नशे में धुत एक आरपीएफ के जवान ने रेलकर्मी अशोक राम समेत उनके परिवार के पांच लोगों को गोली मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने सभी को आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने रेलवे कर्मी अशोक राम व उनकी पत्नी लीला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अशोक राम की दो बेटियों मीना देवी व सुमन देवी व बेटे चिंटू की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
    मीना देवी गर्भवती है। अशोक राम भुरकुंडा रेलवे स्टेशन में पोर्टर के पद पर कार्यरत थे। वहीं, लीला देवी रामगढ़ उपायुक्त कार्यालय में आउटसोर्सिंग पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर कार्यरत थीं। अशोक राम के बेटे बिट्टू व बेटी प्रियंका ने बताया कि आरपीएफ के जवान पवन कुमार मेरे यहां से गाय का दूध ले जाता था और पैसा नहीं दे रहा था। इसलिए दूध बंद कर दिया था। वह शनिवार शाम फिर दूध मांगने आया तो बताया कि दूध खत्म हो गया है। दूध नहीं देने पर वह तैश में आ गया और काफी बकझक करने लगा।
    इसके बाद गुस्से में आकर पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली से मेरे पापा अशोक राम, मां लीला देवी, बहन मीना देवी, सुमन देवी व भाई चिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर लिखे जाने तक पूरे रेलवे कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल कायम था। घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ (सब डिवीजनल पुलिस आॅफिसर) प्रकाश चंद्र महतो रेलवे अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ किया।

    #Crime news #Jharkhand News #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश के जानेमाने अस्पताल एम्स में लगी आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल की 34 गाड़ियां
    Next Article बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, पीछे के दरवाजे से भागे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.