नामांकन के बाद निकली रैली
नामांकन के बाद चमेली देवी और आशा गुप्ता ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ नगर में भव्य रैली निकाली। यह रैली नगर के कई वार्डों से होकर गुजरी। रैली के दौरान प्रत्याशियों ने मतदाताओं से समर्थन की अपील की और अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
प्रत्याशियों ने कहा कि यदि उन्हें जनता का समर्थन मिला तो वे नगर पंचायत के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगी। उन्होंने सड़क, पानी, बिजली, सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने को अपनी प्राथमिकता बताया।
चमेली देवी को मिला राजनीतिक समर्थन
नामांकन के बाद चमेली देवी के समर्थन में सारठ से झामुमो विधायक उदयशंकर सिंह उर्फ चुनना सिंह और पूर्व मंत्री सह झामुमो नेता मिथलेश ठाकुर उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने उनसे मुलाकात कर समर्थन जताया।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में विधायक उदयशंकर सिंह ने कहा कि जामताड़ा नगर पंचायत को समग्र विकास की जरूरत है और यह काम चमेली देवी ही बेहतर ढंग से कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि चमेली देवी के पति स्वर्गीय विष्णु प्रसाद भैया ने अपने कार्यकाल में जामताड़ा को विकास की नई दिशा दी थी। आज भी जनता उनके कार्यों को याद करती है। इसी वजह से उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता का प्यार और समर्थन चमेली देवी को मिलेगा।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
चुनावी माहौल हुआ गर्म
नामांकन के बाद प्रत्याशियों द्वारा निकाली जा रही रैलियों और शक्ति प्रदर्शन से यह साफ हो गया है कि इस बार अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला कड़ा होने वाला है। सभी उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर जनता को साधने में जुट गए हैं।
नगर में जगह-जगह पोस्टर, बैनर और प्रचार गतिविधियां दिखाई देने लगी हैं। प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं।
कड़े मुकाबले के आसार
राजनीतिक जानकारों के अनुसार इस बार जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। तीनों उम्मीदवार मजबूत माने जा रहे हैं और जनता भी चुनाव को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
आने वाले दिनों में प्रचार और तेज होने की उम्मीद है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस उम्मीदवार पर भरोसा जताती है और नगर की कमान किसके हाथों में सौंपती है।