Chatra : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जिला आयुष पदाधिकारी राम प्रकाश वर्मा पर कार्रवाई की। उन्हें 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार राम प्रकाश वर्मा टंडवा में पदस्थ आयुष चिकित्सक डॉ. प्रिया कुमारी से यह रिश्वत राशि ले रहे थे।
शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और मौके पर आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। यह कार्रवाई एसपी आरिफ एकराम के नेतृत्व में गठित एसीबी की विशेष टीम ने की। गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में आगे की पूछताछ जारी है और एसीबी अन्य संबंधित पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Also Read : बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत पर साधा निशाना, आदिवासी मुद्दों को लेकर लगाए गंभीर आरोप
Also Read : 100 साल से रुका भूमि सर्वेक्षण: हजारीबाग में जनता ने डीसी से लगाई गुहार
Also Read : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मेयर पद के लिए किया नामांकन


