Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शहरी पेयजल योजना अंतिम चरण में, मार्च तक घर-घर पूरा होगा कनेक्शन
    झारखंड

    शहरी पेयजल योजना अंतिम चरण में, मार्च तक घर-घर पूरा होगा कनेक्शन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 3, 2026Updated:February 3, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पेयजल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahibganj : शहरी पेयजल आपूर्ति योजना अब अंतिम चरण में प्रवेश कर गई है और मार्च तक इसे पूरा करने की उम्मीद है। वर्तमान में कुल 19,000 हाउस होल्ड में से 8,700 घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचाया जा चुका है। नगर परिषद को योजना के हस्तांतरण के बाद शेष कनेक्शन न्यूनतम शुल्क पर दिए जाएंगे।

    इस योजना का निरीक्षण करने के लिए विभाग के अपर मुख्य सचिव मस्तराम मीणा साहिबगंज आने वाले हैं। रांची और दुमका से चार सदस्यीय टीम कैंप करके योजना को तेजी से पूरा कराने में लगी हुई है। अब तक लगभग 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है और टेस्टिंग का काम जारी है।

    15 साल पुरानी योजना में कई देरी

    यह योजना 2011 में शुरू हुई थी। उस समय तत्कालीन उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आधारशिला रखी थी। शुरुआत में गुजरात की डोशियन कंपनी को कार्य मिला था, लेकिन समय पर काम पूरा न होने पर इसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया और 30.86 करोड़ रुपये भुगतान किए गए। इसके बाद परमार कंस्ट्रक्शन को जिम्मा मिला, लेकिन उसने भी समय पर काम पूरा नहीं किया और उसे 15 करोड़ रुपये भुगतान किए गए।

    तीसरी बार टेंडर हुआ और राजगीरी कंस्ट्रक्शन को दो साल में कार्य पूरा करने का जिम्मा मिला, जिसकी लागत करीब 69 करोड़ रुपये रही। इस देरी और लापरवाही के कारण समाजसेवी सिदेश्वर मंडल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने मुख्य सचिव को कड़ी फटकार लगाई और हर 15 दिन में कार्य प्रगति रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया। पूर्वी पीएचईडी के पदाधिकारी गोबिंद कच्छप को भी लापरवाही के कारण सस्पेंड किया गया।

    अधिकारियों का कहना

    कार्यपालक अभियंता शशि शेखर ने कहा कि योजना अंतिम चरण में है। मिसिंग पाइप को खोजकर ठीक किया जा रहा है और घर-घर कनेक्शन जारी है। उन्होंने कहा कि मार्च तक नगर परिषद को योजना हेंडओवर कर दिया जाएगा और हाउस कनेक्शन देने का काम जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि पाइप में नल लगाकर पानी की बर्बादी न करें।

    Also Read : बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत पर साधा निशाना, आदिवासी मुद्दों को लेकर लगाए गंभीर आरोप

    Household Connections Jharkhand news Jharkhand Updates Jharkhand Water Supply Mastram Meena municipal council PHE Department Project Planning Public Health Engineering Rajgiri Construction Sahibganj urban development Water Connectivity water supply Water Supply Scheme घरघर कनेक्शन जलापूर्ति झारखंडअपडेट्स झारखंडन्यूज़ झारखंडवाटरसप्लाई नगरपरिषद पब्लिकहेल्थइंजीनियरिंग परियोजना योजना पीएचई विभाग मस्तराममीना राजगिरीकंस्ट्रक्शन वाटरकनेक्टिविटी वाटरसप्लाईस्कीम शहरी विकास. साहिबगंज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत के असम बयान पर बाबूलाल का वार, बोले- आदिवासी किसी के मोहरे नहीं
    Next Article झारखंड कैबिनेट की बैठक 5 फरवरी को, 14वीं JPSC के लिए उम्र सीमा में छूट पर हो सकता है फैसला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    Latest Posts

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.