Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीएम हेमंत के असम बयान पर बाबूलाल का वार, बोले- आदिवासी किसी के मोहरे नहीं
    झारखंड

    सीएम हेमंत के असम बयान पर बाबूलाल का वार, बोले- आदिवासी किसी के मोहरे नहीं

    Team JoharBy Team JoharFebruary 3, 2026Updated:February 3, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोला है। दुमका में 2 फरवरी को JMM के 47वें स्थापना दिवस पर सीएम के दिए गए भाषण को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सीएम के भाषण की एक क्लिप सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    दरअसल, स्थापना दिवस समारोह में सीएम हेमंत सोरेन ने अपने असम दौरे का जिक्र करते हुए कहा था कि असम के चाय बागानों में ले जाए गए झारखंड के आदिवासी आज भी अपनी पहचान और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें आदिवासी का दर्जा नहीं मिला है और वे अत्याचार झेल रहे हैं। सीएम ने यह भी कहा था कि जरूरत पड़ने पर झारखंड के आदिवासियों को असम ले जाकर वहां के आदिवासियों की लड़ाई में साथ खड़ा किया जाएगा।

    सीएम के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के आदिवासी किसी की जागीर नहीं हैं, जिन्हें जब चाहें और जहां चाहें राजनीतिक भीड़ के रूप में ले जाया जाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आदिवासी समाज उन बेबस विधायकों की तरह नहीं है, जिन्हें बसों में भरकर रायपुर भेज दिया गया था।

    . @HemantSorenJMM जी, झारखंड के आदिवासी आपकी जागीर नहीं हैं कि उन्हें जब चाहें, जहाँ चाहें ले जाकर राजनीतिक भीड़ का हिस्सा बना दिया जाए। झारखंड के आदिवासी उन बेबस विधायकों की तरह नहीं हैं जिन्हें बसों में भरकर रायपुर भेज दिया जाए। चंद करोड़ रुपये में आदिवासी समाज की भावनाओं और… pic.twitter.com/qwiUaaTkIi

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) February 3, 2026

    बाबूलाल मरांडी ने इस दौरान दिवंगत शिबू सोरेन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की भावनाओं और झारखंड आंदोलन को चंद करोड़ रुपये में बेचने वाली सोच से बाहर निकलना चाहिए। मरांडी ने दावा किया कि आदिवासी समाज अब अपने स्वाभिमान, पहचान और अधिकारों को लेकर जागरूक हो रहा है।

    नेता प्रतिपक्ष ने हेमंत सरकार पर आदिवासियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में आदिवासी असुरक्षित हैं। मरांडी ने आदिवासी युवा नेता सूर्या हांसदा की हत्या, रांची में सुभाष मुंडा और खूंटी में सोमा मुंडा की हत्या का जिक्र करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रिम्स-2 के नाम पर आदिवासियों की जमीन हड़पने की साजिश की गई, सिरमटोली में सरना स्थल की पवित्रता भंग करने का प्रयास हुआ और संथाल परगना से लेकर कोल्हान तक बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाने का खेल चल रहा है।

    पेसा एक्ट को लेकर भी बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेसा कानून के नाम पर आदिवासियों के साथ विश्वासघात किया गया है। कन्वर्जन माफियाओं को खुश करने के लिए स्वशासन और पारंपरिक व्यवस्थाओं की परिभाषा बदली गई और आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन को खनन माफियाओं के हवाले कर दिया गया। बाबूलाल मरांडी के इन आरोपों के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर गरमाहट तेज हो गई है।

    Also Read : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मेयर पद के लिए दर्ज किया नामांकन

    Babulal marandi Bangladeshi infiltration Dumka Foundation Day Hemant Soren Jharkhand Legislative Assembly Jharkhand Politics Jmm Land Acquisition Leader of the Opposition mining PESA Act RIMS-2 Sarna religious site tribal issues आदिवासी मुद्दे खनन झामुमो झारखंड राजनीति झारखंड विधानसभा दुमका नेता प्रतिपक्ष पेसा एक्ट बांग्लादेशी घुसपैठ बाबूलाल मरांडी भूमि अधिग्रहण रिम्स-2 सरना स्थल स्थापना दिवस हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article100 साल से रुका भूमि सर्वेक्षण: हजारीबाग में जनता ने डीसी से लगाई गुहार
    Next Article शहरी पेयजल योजना अंतिम चरण में, मार्च तक घर-घर पूरा होगा कनेक्शन

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.