Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, तीन की दर्दनाक मौ’त
    देश

    यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, तीन की दर्दनाक मौ’त

    Team JoharBy Team JoharFebruary 3, 2026Updated:February 3, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हिमाचल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : उत्तराखंड के विकासनगर में आज यानी मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हिमाचल प्रदेश रोडवेज की बस बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही NDRF और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

    बस में लगभग 30 यात्री थे सवार

    पुलिस और प्रशासन के अनुसार, बस हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही थी और हरिपुर-कोटी-मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। जख्मियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।

    Uttarakhand Dehradun ke Kalsi me Sadak Haadsa, तीन लोगों की मौत, छह गंभीर घायल।#SDRF #Dehradun #Uttrakhand #busaccident #accident pic.twitter.com/IpJhWayI5l

    — news129 (@news_129) February 3, 2026

    राहत और बचाव कार्य जारी

    थानेदार कालसी दीपक धारीवाल ने मीडिया को बताया कि NDRF की टीम हादसे स्थल पर राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्ट करके एडवांस्ड मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया जाएगा।

    सीएम ने किया ट्वीट

    सीएम ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें इस अत्यंत दुखद हादसे की जानकारी मिली। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने जिलाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सभी नजदीकी चिकित्सा केंद्रों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जाएगा।

    क्वानू-मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हिमाचल परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।

    दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 3, 2026

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ईश्वर से सभी यात्रियों की सुरक्षित वापसी की कामना की है। जिला प्रशासन ने आस-पास के सभी मेडिकल सेंटर्स को हाई अलर्ट पर रखा है और राहत कार्य जारी है।

    Also Read : बिहार विस 2026 : जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह पहुंचे शपथ ग्रहण के लिए

    airlift Bus Accident bus crash CM Pushkar Singh Dhami CM पुष्कर सिंह धामी Dehradun High Alert Himachal Roadways Injured Passengers Kalsi Kuanu-Minas road relief and rescue Road Accident traffic safety Uttarakhand Vikasnagar उत्तराखंड एयरलिफ्ट कालसी क्वानू-मीनस मार्ग घायल यात्री देहरादून बस दुर्घटना बस हादसा यातायात सुरक्षा राहत और बचाव विकासनगर सड़क हादसा हाई अलर्ट हिमाचल रोडवेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विस 2026 : जेल से निकल शपथ ग्रहण करने पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन का केंद्र सरकार पर तीखा वार, बोले- देश को 42% खनिज संपदा देने के बावजूद झारखंड वंचित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ऐलान, कुर्मी आंदोलन के सभी केस होंगे वापस

    September 20, 2026
    क्राइम

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR Act झारखंड के हित में, गलत व्याख्या कर भ्रम फैलाया जा रहा : रघुवर दास

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला उत्पादन बंद कर दें, तो झारखंड सरकार के पास पेट्रोल-डीजल के पैसे भी नहीं बचेंगे : निशिकांत दुबे

    September 20, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ऐलान, कुर्मी आंदोलन के सभी केस होंगे वापस

    September 20, 2026

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026

    आरक्षण और प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में परिसीमन मंजूर नहीं: जनाधिकार महासभा

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.