Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, सुबह कोहरा तो दिन में हल्की गर्माहट
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, सुबह कोहरा तो दिन में हल्की गर्माहट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 3, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में फरवरी की शुरुआत के साथ मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहता है, जिससे ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जा रहा है और धूप निकलने से हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है।

    मौसम विभाग के अनुसार रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और धनबाद सहित मध्य झारखंड के जिलों में सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। कोहरा छंटने के बाद आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा। यही स्थिति दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में भी बनी रहेगी।

    तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी

    मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद फिर मौसम में बदलाव के संकेत हैं और अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इससे सुबह और देर रात ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा, खासकर खुले इलाकों में।

    कोई चेतावनी नहीं, मौसम रहेगा शांत

    मौसम विभाग ने झारखंड के लिए किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शांत और शुष्क बना रहने का अनुमान है। बारिश, वज्रपात या तेज हवा की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। मौसम अनुकूल रहने से जनजीवन सामान्य रहेगा और खेती-किसानी के कार्यों में भी कोई खास बाधा नहीं आएगी। हालांकि, सुबह के समय कोहरा और गुहासा होने के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    पूर्वी और दक्षिणी जिलों में ज्यादा गर्मी

    राज्य के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में अधिकतम तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है। पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम में तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सिमडेगा में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। देवघर, धनबाद, दुमका, जामताड़ा और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, खूंटी और गुमला में दिन का तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

    कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा और लातेहार में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि रात के समय तापमान गिरने से ठंड का असर महसूस किया जाएगा। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।

    Also Read : दोस्त ने ही मा’री गोली और फिर पहुंचाया अस्पताल, चार आरोपी गिरफ्तार

    Jharkhand Weather News Ranchi weather forecast Ranchi Weather News today's weather news weather forecast weather news आज का वेदर न्यूज़ झारखंड वेदर न्यूज रांची वेदर न्यूज रांची वेदर फोरकास्ट वेदर न्यूज वेदर फोरकास्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 03 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article जैक मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2026 आज से शुरू, 4.23 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.