Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जैक मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2026 आज से शुरू, 4.23 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
    झारखंड

    जैक मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2026 आज से शुरू, 4.23 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जैक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा–2026 की शुरुआत आज यानी मंगलवार से हो रही है। परीक्षा को लेकर राज्यभर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 23 फरवरी तक चलेगी। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा के लिए 1232 और इंटरमीडिएट के लिए 757 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 4,23,861 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें मैट्रिक के 3,24,321 और इंटर के 99,540 परीक्षार्थी हैं।

    परीक्षा का समय निर्धारित

    मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9.45 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक होगी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    रांची जिले में 139 परीक्षा केंद्र

    रांची जिले में कुल 139 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मैट्रिक के 87 और इंटर के 52 केंद्र शामिल हैं। जिले में मैट्रिक के 32,723 और इंटर के 23,197 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे।

    कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे रहेगी निगरानी

    परीक्षा के दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिए जैक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। जानकारी या शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 79090-84613 और 93041-07317 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा रांची स्थित जैक कार्यालय, संताल परगना प्रमंडल कार्यालय दुमका सहित सभी प्रमंडलीय कार्यालयों में भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। रांची कार्यालय के नंबर 7485093433, 7485093436 और 0651-2261466 जारी किए गए हैं। दुमका कार्यालय के लिए 8969269055 और 06434-236134 नंबर दिए गए हैं।

    अनुशासन बनाए रखने की अपील

    जैक ने सभी केंद्राधीक्षकों और जिला प्रशासन को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों, शिक्षकों, परीक्षार्थियों और आम लोगों से अपील की है कि परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।

    फर्जी प्रश्नपत्र वायरल करने पर सख्त कार्रवाई

    जैक ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर फर्जी या पुराने प्रश्नपत्र वायरल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

    परीक्षा के दौरान विशेष ट्रैफिक व्यवस्था

    ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद केशरी ने बताया कि परीक्षा के दौरान शहर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। दोपहर 12.30 बजे और शाम 5.00 बजे के बाद खास निगरानी रखी जाएगी, ताकि परीक्षार्थियों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    Also Read : झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, सुबह कोहरा तो दिन में हल्की गर्माहट

    Board Exam Control room Education news Examination Center examinees Intermediate Exam 2026 Jac jac exam JAC परीक्षा jharkhand Matriculation Exam 2026 ranchi Traffic Management इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 कंट्रोल रूम जैक झारखंड ट्रैफिक व्यवस्था परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा मैट्रिक परीक्षा 2026 रांची शिक्षा समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मौसम का बदला मिजाज, सुबह कोहरा तो दिन में हल्की गर्माहट
    Next Article तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आया अज्ञात शख्स, मौके पर तोड़ा दम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.