Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र के लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार टेलर ने व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद टेलर ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि फरार टेलर और उसके ड्राइवर की पहचान की जा सके। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Also Read : जैक मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2026 आज से शुरू, 4.23 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

