Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तिनसुकिया के आदिवासी महासभा में शामिल हुए सीएम हेमंत, एकता और अधिकारों पर दिया जोर
    झारखंड

    तिनसुकिया के आदिवासी महासभा में शामिल हुए सीएम हेमंत, एकता और अधिकारों पर दिया जोर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2026Updated:February 1, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुख्यमंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Tinsukia (Assam) : झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन रविवार को असम के तिनसुकिया जिले में आयोजित आदिवासी महासभा में शामिल हुए। इस महासभा का आयोजन ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ आसाम (AASAA) की ओर से किया गया था। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के हजारों लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ राज्य के मंत्री चमरा लिंडा, सांसद विजय हांसदा और विधायक एमटी राजा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभा स्थल पर पारंपरिक नृत्य, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा और संस्कृति को दर्शाया गया।

    सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें असम के आदिवासी समाज से गहरा जुड़ाव महसूस होता है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आदिवासी समुदाय से सीधे मिलने का अवसर उनके लिए खास है। उन्होंने लोगों को “जोहार” कहकर संबोधित किया और गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार जताया।

    असम के तिनसुकिया में ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ आसाम (AASAA) द्वारा आयोजित आदिवासी महासभा में शामिल होने का सौभाग्य मिला है।
    आज असम में अपने हजारों आदिवासी भाईयों-बहनों और बड़े-बुजुर्गों से मिलने का भी मौका मिला। इस ऐतिहासिक आदिवासी महासभा में मुझे आमंत्रित करने के लिए आप… pic.twitter.com/Nn1TPXGFyL

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 1, 2026

    AASAA के पदाधिकारियों ने मंच से पूर्वोत्तर क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी समुदाय की सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक समस्याओं पर अपनी बात रखी। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और पहचान से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए केंद्र और राज्य सरकारों से ठोस कदम उठाने की मांग की।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि झारखंड के मुख्यमंत्री की इस कार्यक्रम में मौजूदगी से झारखंड और असम के आदिवासी समाज के बीच आपसी संबंध मजबूत होंगे। साथ ही यह कदम पूर्वोत्तर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक सहयोग को नई दिशा दे सकता है।

    इस मौके पर हेमंत सोरेन ने आदिवासी समाज की जड़ों, उनकी संस्कृति और उनके अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उल्लेखनीय है कि असम में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य में चुनाव लड़ने की घोषणा भी की है।

    Also Read : एआई और सेमीकंडक्टर पर फोकस, बदलते भारत की तस्वीर दिखाता है यह बजट : प्रतुल

    AASAA Adivasi community Adivasi Mahasabha All Adivasi Students Association of Assam Assam assembly elections Cultural Program Hemant Soren jharkhand Jmm Johar Politics social cooperation Tinsukia unity असम आदिवासी महासभा आदिवासी समुदाय एकता ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ आसाम जोहार झारखंड तिनसुकिया राजनीति विधानसभा चुनाव सामाजिक सहयोग सांस्कृतिक कार्यक्रम हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएआई और सेमीकंडक्टर पर फोकस, बदलते भारत की तस्वीर दिखाता है यह बजट : प्रतुल
    Next Article झारखंड बजट में आम जनता की आवाज, सुश्रुत कुमार सिंह के 8 सुझाव हुए मंजूर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.