Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 40 लाख के माल के साथ आठ गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 40 लाख के माल के साथ आठ गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2026Updated:January 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 लाख रुपये के नशीले पदार्थ और शराब जब्त की है। पुलिस ने दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल आठ नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    कोर्रा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बरामदगी

    पहली कार्रवाई कोर्रा थाना क्षेत्र में की गई। यहां पुलिस ने छापेमारी कर 166 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। पुलिस के अनुसार जब्त ब्राउन शुगर की बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही 3.50 लाख रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सावन कुमार, संतोष कुमार, प्रशांत कुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार साव, योगेश प्रसाद और धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी हजारीबाग और चतरा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    टाटीझरिया में शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई

    दूसरी कार्रवाई टाटीझरिया थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने बोधा जंगल इलाके में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की। यहां से 60 पेटी विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में आरोपी रामचंद्र साव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने शराब के साथ एक पिकअप बोलेरो वाहन भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल शराब तस्करी में किया जा रहा था।

    नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस

    हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ यह अभियान पिछले कई दिनों से लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Also Read :भुरकुंडा पीवीयूएनएल संयंत्र में हादसा, 11 मजदूर घायल

    action against drugs Brown Sugar drug traffickers eight accused arrested eight arrested with goods worth Rs 40 lakh. Hazaribagh Hazaribagh Police Illegal Liquor Jharkhand police Korra police station Major blow to drug trafficking in Hazaribagh narcotics seized Tatijharia Police Station zero-tolerance policy अवैध शराब आठ आरोपी गिरफ्तार कोर्रा थाना झारखंड पुलिस टाटीझरिया थाना नशा के खिलाफ कार्रवाई नशा तस्कर ब्राउन शुगर मादक पदार्थ जब्त हजारीबाग हजारीबाग पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभुरकुंडा पीवीयूएनएल संयंत्र में हादसा, 11 मजदूर घायल
    Next Article मनरेगा को कमजोर कर रही है केंद्र सरकार, ब्लॉक संवाद में बोलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

    Related Posts

    क्राइम

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026
    झारखंड

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

    June 13, 2026
    Latest Posts

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.