Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 30, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • Ranchi : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को गर्मी महसूस हो रही थी और लोग गर्म कपड़ों से दूरी बनाने लगे थे। लेकिन अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में हल्की बारिश के साथ ठंड फिर लौट सकती है।

    मौसम विभाग ने बताया है कि तीन और चार फरवरी को राज्य के कई जिलों में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को फिर से ठंड का एहसास होगा।

    तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में फिर से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

    बीते कुछ दिनों में तापमान बढ़ने से राज्य के करीब 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। इससे लोगों को हल्की गर्मी महसूस होने लगी थी।

    इन जिलों में हो सकती है बारिश

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार…

    • तीन फरवरी को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और आसपास के मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बाकी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है और बाद में आंशिक रूप से बादल रहेंगे।
    • चार फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्सों के साथ सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह हल्का कोहरा और दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

    पिछले 24 घंटे का मौसम

    पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। कुछ इलाकों में सुबह हल्का कोहरा देखा गया। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रांची के कांके क्षेत्र में रिकॉर्ड किया गया।

    लोगों को बरतनी होगी सावधानी

    मौसम में बदलाव के कारण ठंड और हल्की बारिश का असर लोगों की सेहत पर पड़ सकता है। डॉक्टरों की सलाह है कि लोग मौसम के अनुसार कपड़े पहनें और ठंड से बचाव करें। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

    मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ताजा मौसम अपडेट पर नजर रखें और आवश्यक सावधानी अपनाएं।

    Also Read : जमशेदपुर में मुठभेड़, कैरव गांधी अपहरण कांड के तीन आरोपियों को लगी गोली

    cold will increase after rain Weather will change again in Jharkhand झारखंड झारखंड में फिर बदलेगा मौसम बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में मुठभेड़, कैरव गांधी अपहरण कांड के तीन आरोपियों को लगी गोली
    Next Article रांची में निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 909 मतदान केंद्रों के लिए 800 गाड़ियों का होगा इस्तेमाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    Latest Posts

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.