Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»मार्च से एक्टिव हो जाएगा रांची रेलवे स्टेशन का दूसरा प्रवेश द्वार
    झारखंड

    मार्च से एक्टिव हो जाएगा रांची रेलवे स्टेशन का दूसरा प्रवेश द्वार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2026Updated:January 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन की दक्षिण दिशा में निर्मित द्वितीय प्रवेश द्वार मार्च महीने से नई स्टेशन बिल्डिंग के साथ परिचालन में आ जाएगा। यह जानकारी रांची रेलमंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) करुणानिधि सिंह ने दी।

    डीआरएम ने बताया कि पिस्का, लोहरदगा और मुरी रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत उन्नत पुनर्विकास के चरण में हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा, बल्कि रांची शहर के विकास को भी नई गति और दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मंडल रेल अस्पताल की क्षमता को बढ़ाते हुए 40 बिस्तरों से 60 बिस्तरों का कर दिया गया है, जिससे रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

    यात्री आंकड़ों की जानकारी देते हुए डीआरएम ने कहा कि जनवरी से दिसंबर 2025 के दौरान रांची रेलमंडल में कुल 185.91 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह संख्या 176.67 लाख थी। इस प्रकार यात्रियों की संख्या में 5.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

    उन्होंने बताया कि यात्री खंड से कुल 466.33 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.60 प्रतिशत अधिक है।यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल में 16 एटीवीएम फैसिलिटेटर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा, रांची रेलवे स्टेशन पर जुलाई 2025 से तथा हटिया स्टेशन पर सितंबर 2025 से पारंपरिक क्लॉक रूम के स्थान पर डिजिटल लगेज लॉकर सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

    Also Read : सरकार आज पेश करेगी ‘आर्थिक सर्वे’… जानें क्या है खास

    Amrit Bharat scheme ATVM Facilitator Digital Luggage Locker Divisional Railway Hospital DRM Karunanidhi Singh Hatia Station Indian Railways Lohardaga Station Muri station Passenger Amenities Passenger Statistics Piska Station Railway Health Services Railway Revenue Ranchi Railway Division Ranchi Railway Station Second Entrance South Entrance Station Redevelopment अमृत भारत योजना एटीवीएम फैसिलिटेटर डिजिटल लगेज लॉकर डीआरएम करुणानिधि सिंह दक्षिण प्रवेश द्वार द्वितीय प्रवेश द्वार पिस्का स्टेशन भारतीय रेलवे मंडल रेल अस्पताल मुरी स्टेशन यात्री आंकड़े यात्री सुविधाएं रांची रेलमंडल रांची रेलवे स्टेशन रेलवे राजस्व रेलवे स्वास्थ्य सेवाएं लोहरदगा स्टेशन स्टेशन पुनर्विकास हटिया स्टेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोलंबिया में छोटे विमान हादसे में 15 लोग सवार, बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना
    Next Article सोने-चांदी के दाम में तेजी, रांची में 22 कैरेट सोना 1,52,900 रुपये प्रति 10 ग्राम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.