Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»28 दिन से लापता दिव्यांग बच्ची का शव नक्सलबांध पहाड़ से बरामद, इलाके में सनसनी
    क्राइम

    28 दिन से लापता दिव्यांग बच्ची का शव नक्सलबांध पहाड़ से बरामद, इलाके में सनसनी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लापता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव से 28 दिनों से लापता 14 वर्षीय दिव्यांग बच्ची मुन्नी कुमारी का शव नक्सलबांध पहाड़ के जंगल से बरामद किया गया है। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार, जिस स्थान से शव बरामद हुआ है, वह मुन्नी के घर से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शव काफी हद तक सड़-गल चुका था।

    ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलबांध पहाड़ के जंगल में शव पड़े होने की जानकारी सबसे पहले जोरी मोरल गांव निवासी बिरसा मुंडा को मिली। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत मुन्नी के परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बिजुरी थाना पुलिस, एसडीपीओ सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया और डॉग स्क्वायड से भी जांच कराई गई। शव मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

    परिजनों के अनुसार, मुन्नी कुमारी 28 दिसंबर 2025 को गांव के कुछ बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से निकली थी। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बिजुरी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने बच्ची की तलाश में तालाब में गोताखोर उतारे, ड्रोन कैमरे से सर्च ऑपरेशन चलाया और विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर लगातार छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

    मुन्नी की तलाश के लिए पुलिस ने शुरुआत में सूचना देने पर 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 हजार किया गया। 21 जनवरी को इनाम की राशि 50 हजार रुपये कर दी गई, इसके बावजूद कोई ठोस सूचना सामने नहीं आई। मुन्नी के पिता निर्मल राणा ने बताया कि उन्हें पहले से किसी अनहोनी की आशंका थी। उन्होंने सवाल उठाया कि हाथ-पैर से दिव्यांग बच्ची का इतने ऊंचे पहाड़ तक पहुंचना संदेह पैदा करता है।

    पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

    Also Read : झारखंड में बदला मौसम का मिज़ाज, तीन दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

    Bijuri Police Station Chatra news Disabled girl Dog Squad FSL investigation Gangapur village Girl's body recovered Jharkhand crime missing girl Naxalbandh hill police investigation Postmortem Report Reward announced case SIT investigation इनाम घोषित मामला एफएसएल जांच एसआईटी जांच गंगापुर गांव चतरा समाचार झारखंड अपराध डॉग स्क्वायड दिव्यांग बच्ची नक्सलबांध पहाड़ पुलिस जांच पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बच्ची का शव बरामद बिजुरी थाना लापता बच्ची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बदला मौसम का मिज़ाज, तीन दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
    Next Article गणतंत्र दिवस पर IPS अनूप बिरथरे समेत 12 जाबांज अफसरों को मिलेगा बड़ा सम्मान, देखें पूरी सूची

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मईयां सम्मान योजना से कोडरमा की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    Latest Posts

    मईयां सम्मान योजना से कोडरमा की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.