Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झरिया में रास्ता का लेकर बवाल, बीसीसीएल कर्मियों से मारपीट
    झारखंड

    झरिया में रास्ता का लेकर बवाल, बीसीसीएल कर्मियों से मारपीट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2026Updated:January 22, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बीसीसीएल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jharia : बीसीसीएल एरिया-10 अंतर्गत तीसरा थाना क्षेत्र में रास्ता विवाद को लेकर गुरुवार को भारी हंगामा हो गया। बीसीसीएल अधिकारियों और कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एलबी सिंह के समर्थकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें कई कर्मी घायल हो गए। इस दौरान महिला कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे जान बचाकर मौके से भागने को मजबूर हो गईं।

    हमले में घायल सभी कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना से आक्रोशित बीसीसीएल अधिकारियों और कर्मचारियों ने तीसरा-बलियापुर मुख्य मार्ग पर ठाकुर मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही तीसरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, आउटसोर्सिंग प्रबंधन द्वारा मनमानी करते हुए रातों-रात मशीन लगाकर सड़क काट दी गई थी। जब सुबह मजदूर काम पर पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस मामले में जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के महामंत्री अभिषेक सिंह भी बीसीसीएल अधिकारियों और कर्मचारियों के आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय कार्य को बाधित करने और एमडीओ (माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रास्ता काटा गया है।

    अभिषेक सिंह ने बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन और सभी ट्रेड यूनियनों के बीच हुए समझौते के अनुसार अगले दस वर्षों तक विभागीय कार्य बिना किसी बाधा के जारी रहना है। इसके बावजूद कर्मचारियों पर हमला किया गया, जिसमें कई मजदूर गंभीर रूप से घायल होकर सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इसी के विरोध में यह धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की बात कही गई है।

    Also Read : VB-G RAM-G से गांवों को मिलेगी रोजगार की गारंटी : अर्जुन मुंडा

    Area-10 attack with sticks and batons BCCL BCCL Employees Dhanbad Jharia Labor Movement Local News outsourcing dispute Road Blockade road dispute Third Police Station आउटसोर्सिंग विवाद एरिया-10 झरिया तीसरा थाना धनबाद बीसीसीएल बीसीसीएल कर्मचारी मजदूर आंदोलन रास्ता विवाद लाठी-डंडे से हमला सड़क जाम स्थानीय समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleVB-G RAM-G से गांवों को मिलेगी रोजगार की गारंटी : अर्जुन मुंडा
    Next Article झारखंड में खुलेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल, केंद्र ने दी मंजूरी : डॉ इरफान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.